सोने से पहले पी लें यह खास ड्रिंक, वजन होगा कम और पाचन भी रहेगा दुरुस्त

रात में सोने से पहले आप इसबगोल, घी और अदरक वाला ड्रिंक पाते हैं, तो आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत बना रह सकता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-03, 14:13 IST
image

बढ़ते वजन के पीछे कहीं न कहीं हमारा गट हेल्थ भी जिम्मेदार होता है। जब आंते हेल्दी नहीं होती है, तो पाचन तंत्र स्लो हो जाता है, इससे मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है,जिससे वजन पर असर पड़ता है।अगर आपका भी वजन बढ़ रहा है और सुबह पेट साफ नहीं होता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। हम आपको इस आर्टिकल में एक्सपर्ट रामिता कौर के बताए एक ऐसे आयुर्वेदिक ड्रिंक की जानकारी दे रहे हैं, जिससे आपको फायदा मिल सकता है। इस ड्रिंक को इसबगोल, देसी घी, काला नमक और अदरक पाउडर मिलाकर तैयार किया जाता है।

सामग्री

weight loss ayurvedic drink

  • 1 टीस्पून इसबगोल
  • 1 कप गुनगुना पानी
  • 1 टीस्पून देसी घी
  • 1/4 टीस्पून काला नमक
  • 1/2 टीस्पून अदरक पाउडर


विधि

  • एक गिलास में इसबगोल और गुनगुना पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • इसमें देसी घी, काला नमक और अदरक पाउडर डालकर मिलाएं।
  • इस ड्रिंक को पांच मिनट तक ढक कर रख दें।
  • सोने से 1 एक घंटा पहले इस ड्रिंक को पिएं।


एक्सपर्ट बताती हैं कि सिर्फ एक ड्रिंक से चमत्कार की उम्मीद करना सही नहीं है। हेल्दी लाइफ के लिए पर्याप्त पानी, रोजाना कम से कम 40 मिनट वॉक, हेल्दी खाना और स्ट्रेस फ्री रहना बेहद जरूरी है।

ड्रिंक के फायदे

  • इसबगोल पेट को साफ करने में मदद करता है, इससे कब्ज की समस्या दूर हो सकती है।
  • देसी घी मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। इसमें हेल्दी फैट होता है, जो फैट बर्निंग में मदद करता है और शरीर को पोषण देता है।
  • काला नमक और अदरक पेट से विषाक्त पदार्थ निकालने में मददगार है।
  • यह ड्रिंक रात में भूख को कंट्रोल करने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें-घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ता जा रहा है वजन? जानिए इसके पीछे की असली वजह

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP