herzindagi
How to eat a lychee properly

क्या खाली पेट लीची खाना सही है? एक्सपर्ट से जानें

लीची खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन, क्या इसे खाली पेट खाया जा सकता है और इसे खाने का सबसे अच्छा समय क्या है, एक्सपर्ट से इन सवालों के जवाब जानते हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-05-24, 18:09 IST

गर्मियों में कई फल मार्केट में मिल जाते हैं। इस मौसम में मिलने वाले ज्यादातर फल वॉटर-रिच होते हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। लीची, गर्मी में मिलने वाला एक मीठा और रसीला फल है। इसे खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। बेशक, लीची सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन, आपको इसे खाने का सही समय और तरीका पता होना चाहिए। अगर आप लीची को गलत समय और गलत तरीके से खाएंगी, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है।  क्या इसे खाली पेट खाया जा सकता है और इसे खाने का सबसे अच्छा समय क्या है, एक्सपर्ट से इन सवालों के जवाब जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन प्रीति भाटिया जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

खाली पेट लीची खाने से हो सकते हैं सेहत को नुकसान (Can I eat litchi in an empty stomach)

right way of eating litchi

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, लीची में हाइपोग्लाइसीन A और मेथिलीन साइक्लो प्रोपाइल ग्लाइसिन नाम के दो कम्पाउंड्स पाए जाते हैं।
  • असल में ये शरीर में ग्लूकोज बनने के प्रोसेस को स्लो कर देते हैं।
  • अगर आपने रात से कुछ खाया नहीं है, तो आपा ब्लड शुगर पहले से कम होगा, ऐसे में अगर आप खाली पेच खूब सारी लीची खा लेंगी, तो ब्लड शुगर लेवल और कम हो सकता है। इसलिए, लीची खाली पेट नहीं खानी चाहिए।
  • हालांकि, ये दोनों केमिकल्स कच्ची लीची में ज्यादा मात्रा में होते हैं और पकी लीची में कम होते हैं।
  • ऐसे में पकी हुई लीची खाने से सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। बल्कि, इससे फायदे ही मिलते है।
  • लीची पानी से भरपूर होती है। गर्मियों में इसे खाने से डिहाइड्रेशन नहीं होता है। 

यह है लीची खाने का सही तरीका ( How to eat a lychee properly)

litchi side effects

  • लीची की तासीर गर्म होती है। इसे खाने से पहले 1-2 घंटे पानी में जरूर भिगोएं।
  • कई बार लीची की गुठली के आस-पास कीड़े होते हैं। ऐसे में, लीची को खाने से पहले अच्छे से चेक जरूर करें।
  • लीची को खाने से पहले अच्छे से धोएं।
  • लीची कभी भी खाली पेट या देर रात न खाएं।
  • हरी यानी कच्ची लीची न खाएं।
  • लीची बहुत अधिक न खाएं। दिन में 7-8 लीची खा सकते हैं।
  • बच्चों को एक बार में 3-4 लीची नहीं देनी चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें- क्या डायबिटीज में लीची खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

लीची बेशक सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन, इसे एक्सपर्ट के बताए तरीके से ही खाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।