herzindagi
How many litchi should I eat in a day

क्या डायबिटीज में लीची खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

लीची काफी मीठा और रसीला फल होता है। लेकिन डायबिटीज मरीज अक्सर इसे खाने से परहेज करते हैं। आइए जानते हैं क्या डायबिटीज में लीची खा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-21, 19:28 IST

गर्मियों के मौसम में रसदार लीची खाने का अपना ही मजा है। रसगुल्ले की मिठास वाली लीची खाते ही हम ताजगी से भर जाते हैं। यह हाइड्रेशन के लिए बढ़िया माना जाता ,है लेकिन जो लोग डायबिटीज से पीड़ित होते हैं वह अक्सर इसका स्वाद लेने से चूक जाते हैं। उन्हें हर वक्त यही डर लगा रहता है की कहानी मीठी लीची खाने से उनका शुगर ना बढ़ जाए। अगर आप भी डायबिटीज के पेशेंट है और इसको लेकर दुविधा में रहते हैं तो हम इस आर्टिकल के जरिए आपकी सारी दुविधा दूर कर रहे हैं। इसको लेकर हम नहीं हेल्थ एक्सपर्ट से बात की,चलिए जानते हैं डायबिटीज के पेशेंट को लीची खाना चाहिए या नहीं? डॉ.सीमा गुलाटी, एनओसी पोषण अनुसंधान केंद्र इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

क्या डायबिटीज में लीची खा सकते हैं? 

lychee

एक्सपर्ट का मानना है कि डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में  लीची खा सकते हैं। लीची में फाइटोकेमिकल्स और बायो एक्टिव कंपाउंड होते हैं जो ग्लूकोस लेवल को काम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होता है जो डायबिटीज के कॉम्प्लिकेशन को कम करने में मददगार है। वहीं यह फाइबर में भी रिच है जो तृप्ति प्रदान करता है और ब्लड शुगर स्पाइक होने से बचाता है। 

लीची का ग्लिसमिक इंडेक्स 50 यानी के मध्यम होता है इसका मतलब यह है कि यह रक्त शर्करा में तेजी से वृद्धि नहीं करते हैं, लेकिन इनमें फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है तो एक सामान्य व्यक्ति एक दिन में 6 से 7 लीची खा सकता है, लेकिन डायबिटीज के रोगी अगर लीची का सेवन करते हैं तो उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह एक दिन में सिर्फ एक ही फल का सेवन कर रहे हों। लीची का सेवन कैलोरी मान के अनुसार किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-खाने में नमक की जगह डालें ये चीजें, दिल की सेहत में होगा सुधार

डायबिटीज के मरीज कैसे करें लीची का सेवन

red lychee fruit placed basket

एक्सपर्ट कहती हैं कि नीचे खाने का समय भी बहुत ही महत्वपूर्ण है। डायबिटीज के मरीजों को खाली पेट लीची खाना चाहिए। इसके लिए वह भोजन के बीच में लीची खा सकते हैं। कभी भी इसे खाने के अंत में डेजर्ट के तौर पर नहीं खाना चाहिए, क्योंकि जब पेट भरा होता है तो फलों का रस तेजी से फर्मेंट होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। वहीं अगर आपका ब्लड शुगर लेवल पहले से ही हाई है तो आपको भूलकर भी लीची का सेवन नहीं करना चाहिए। बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें

यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी में लहसुन खाते समय इन बातों का रखें ध्यान, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Image Credit- freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।