herzindagi
hight protein snack spinach wrap by pooja makhija

स्नैक या फिर डिनर में भी ले सकते हैं पूजा मखीजा का बताया गया 'स्पिनेच रैप', जानें रेसिपी

न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने एक नए वीडियो में बिना कार्ब और हाई प्रोटीन वाले स्नैक की रेसिपी बताई है।
Editorial
Updated:- 2021-09-07, 10:41 IST

जो लोग वेट लॉस जर्नी का हिस्सा हैं, वे जानते हैं कि ये कितना मुश्किल होता है। आपको अपनी फेवरेट चीजों को छोड़कर टेस्टलेस चीजों को अपने आहार में शामिल करना पड़ता है। लेकिन अगर आप किसी सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट को फॉलो करते होंगे, तो आपको पता होगा कि वे कुछ भी अच्छा छोड़ने के लिए नहीं कहते। जिन चीजों का सेवन आप कर रहे होते हैं, वे बस उन्हें थोड़ा सा हेल्दी बना देते हैं। ऐसी ही एक सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा हैं, जो हर बार नए और स्वादिष्ट हेल्दी ऑप्शन अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं।

अभी हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के साथ हाई प्रोटीन और बिना कार्ब वाले स्पिनेच रैप की रेसिपी शेयर की है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, ये रेसिपी उन लोगों के लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इसे आप नाश्ते और डिनर दोनों के रूप में खा सकते हैं। आइए जानें इस हेल्दी और स्वादिष्ट रैप की रेसिपी।

स्पिनेच रैप

View this post on Instagram

A post shared by PM | Nutritionist (@poojamakhija)

सामग्री

  • 1 कप पालक
  • 2 अंडे
  • नमक
  • बेसिक हर्ब्स
  • चुटकी काली मिर्च
  • अपनी पसंद की कोई भी सब्जियां

कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले एक ब्लेंडर में पालक, अंडा और चुटकी भर नमक और हर्ब्स डालकर ब्लेंड कर लें।
  • अब एक पैन में अपनी पसंद की सब्जियां डालकर सौते कर लें। इसमें काली मिर्च, नमक और हर्ब्स डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
  • अब एक दूसरे पैन में ब्लेंड किए गए पालक को डालकर फैला रहें, ध्यान रहे यह ज्यादा मोटा न हो। इसे धीमी आंच पर पकाएं
  • पालक के इस रैप को निकालें और उसमें सब्जियां डालकर रैप कर लें। इसे बराबर हिस्सों में बांट लें और इस स्नैक का आनंद लें।

इस स्नैक की खास बात यह है कि आप इसे डिनर में भी खा सकते हैं। वीडियो शेयर करते हुए पूजा मखीजा ने कैप्शन में भी यही लिखा है,'आसान, कोई कार्ब नहीं, उच्च प्रोटीन पौष्टिक नाश्ता या डिनर का ऑप्शन भी हो सकता है। सामग्री- 1 कप पालक, 2 कप अंडे और आपकी पसंद की सब्जियां। आनंद लें।'

अंडे की जगह फ्लैक्स सीड

spinach wrap by pooja makhija

अगर आप अंडे नहीं खाते हैं या अंडों को इस रेसिपी में शामिल नहीं करना चाहते हैं, तो आप उसमें फ्लैक्स सीड्स पाउडर डाल सकते हैं। यह बात खुद पूजा मखीजा ने अपने कमेंट सेक्शन पर कुछ फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल, कमेंट सेक्शन में उनसे कुछ लोगों ने पूछा है कि क्या अंडे की जगह कोई अन्य अल्टरनेटिव ट्राई कर सकते हैं, तो पूजा ने बताया है कि अंडे की जगह इसमें फ्लैक्स सीड्स का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : ये 5 आसान डाइट ट्रिक्स अपनाने से आप हमेशा रहेंगी हेल्दी और स्ट्रॉन्ग

पालक के फायदे

आपको बता दें कि पालक में फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन को कम करने में मददगार हो सकती है। पालक में कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं। हड्डियों को कमजोर होने से से बचाने के लिए आप पालक को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य कई बीमारियों के लिए पालक का सेवन करना महत्वपूर्ण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : Expert Tips: स्वाद से भरपूर काबुली चने का ज्यादा सेवन हो सकता है नुकसानदेह, जानें कैसे

पूजा मखीजा के न्यूट्रिशन हैक्स

इससे पहले भी पूजा मखीजा बच्चों के लिए न्यूट्रिशन एडिशन ला चुकी हैं। इसमें उन्होंने हेल्दी ब्रेकफास्ट के कई ऑप्शन जैसे नारियल चटनी के साथ दाल का डोसा, दाल और आलू का पराठा, इडली सांभर, पोहा, उपमा, आदि बताई थी। यह वीडियो उन्होंने नेशनल न्यूट्रिशन वीक के मौके पर शेयर किया था।

View this post on Instagram

A post shared by PM | Nutritionist (@poojamakhija)

अगर आप भी हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आप भी ट्राई कर सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: www.instagram.com/poojamakhija

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।