हरी सब्जियों के अपने अलग फायदे होते हैं। आँखों की दृष्टि को तेज करने से लेकर प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने तक के लिए हरी सब्जियां बेहद लाभदायक होती हैं। वैसे तो हरी सब्जियों में मुख्य रूप से पालक, मेथी और बथुआ शामिल है लेकिन हरी प्याज और हरे लहसुन के अपने अलग फायदे हैं।
जहां एक तरफ हरा प्याज कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है वहीं हरे लहसुन को भी डाइट में शामिल करके स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। आइए जानी मानी डॉक्टर आकांक्षा अग्रवाल (BHMS) से जानें हरे लहसुन के सेहत से जुड़े कुछ अनोखे फायदों के बारे में।
हरा लहसुन खांसी और सर्दी के संक्रमण को दूर करने की क्षमता रखता है। आप जुखाम में इसकी चटनी का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो जुखाम से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। हरे लहसुन का इस्तेमाल बहुत जल्द जुखाम और खांसी से राहत दिलाता है।
हरा लहसुन अपने एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इन्फ्लामेट्री गुणों के कारण ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छा है। यह अल्जाइमर जैसे रोगों के खिलाफ प्रभावी रूप से काम करता है। इसे अपने नियमित आहार के रूप में अपनी डाइट में शामिल करें।
हरे लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक पाया जाता है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। यह यौगिक बैड कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। हरे लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करने और इसके नियमित सेवन से रक्त के थक्के जमने में कमी आती है और इस प्रकार थ्रोम्बोम्बोलिज़्म को रोकने में मदद मिलती है। लहसुन रक्तचाप को भी कम करता है इसलिए उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
आहार में हरे लहसुन को शामिल करने से पाचन समस्याओं में सुधार होता है। यह आंतों को विशेष रूप से लाभ पहुंचाता है और लिवर की सूजन को कम करता है। हरा लहसुन खाने से पेट के कीड़ों से भी मुक्ति मिलती है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। यह पेट के खराब बैक्टीरिया को नष्ट करता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बचाता है। हरी लहसुन गैस्ट्रो-इन्टेस्टाइनल माइक्रोब संक्रमणों के इलाज में भी बहुत बढ़िया है।
इसे जरूर पढ़ें:खुद को हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये ड्रिंक्स, जानें एक्सपर्ट की सलाह
हरा लहसुन वसा को संग्रहित करने वाले वसा कोशिकाओं के निर्माण के लिए जिम्मेदार जीन की अभिव्यक्ति को कम करता है। यह शरीर में थर्मोजेनेसिस भी बढ़ाता है और अधिक वसा जलने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
यह वास्तव में हरे लहसुन के प्रमुख स्वास्थ्य लाभों में से एक है। इसमें एलिसिन, एक सल्फर नाम का यौगिक शामिल है जो लहसुन की बदबूदार गंध के लिए जिम्मेदार है। विशेष रूप से सल्फर पदार्थ शरीर के रक्षा तंत्र को बढ़ाता है। हरे लहसुन का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। इसलिए इसे अपने आहर में जरूर शामिल करें जिससे आपको रोगों से लड़ने में मदद मिल सके।
जो लोग मधुमेह की समस्या से पीड़ित हैं वो यदि हरे लहसुन को अपने आहार में शामिल करते हैं तो यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। इसके नियमित सेवन से काफी हद तक मधुमेह की बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। मधुमेह के मरीज़ इसे चटनी या फिर सलाद के रूप में ग्रहण कर सकते हैं।
हरी लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं। इसके एंटीबायोटिक गुण कई तरह के रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:जानें हरे प्याज़ के कुछ ऐसे फायदे जो आपने पहले नहीं सुने होंगे, डाइट में जरूर करें शामिल
कम रक्त गणना या एनीमिया वाले व्यक्तियों में विशेष रूप से हरी सब्जियां शामिल होनी चाहिए क्योंकि यह आयरन प्राप्त करने का एक प्रचुर तरीका है। कच्चे लहसुन के अलावा हरे लहसुन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन फेरोपोर्टिन होता है जो कोशिका के अंदर से सेल के बाहर संग्रहीत आयरन तत्वों को पहुंचाता है। शरीर के भीतर हाई आयरन का स्तर रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।