अंगूर के फल का इस्तेमाल आप सभी ने कभी न कभी जरूर किया होगा। ये खट्टा-मीठा और रसीला फल न सिर्फ स्वाद से भरा होता है बल्कि विभिन्न स्वास्थ्य गुणों से भी भरपूर है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस स्वादिष्ट फल की पत्तियां भी सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद हैं जितना कि इसका फल ? अंगूर की पत्तियां मध्यम से बड़े, दिल के आकार की होती हैं जिनमें कई लोब होते हैं। पत्तियां चिकनी और प्रत्येक लोब पर दांतेदार किनारों और नुकीले सुझावों के साथ वैकल्पिक पैटर्न में बढ़ती हैं।
अंगूर की पत्तियां हल्के खट्टे, हरे और तीखे स्वाद के साथ कोमल होतीहैं। इन पत्तियों का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है। इन पत्तियों को इसकी बेल से तोड़कर इस्तेमाल में लाया जाता है और खाने की स्वादिष्ट डिशेज़ तैयार की जाती हैं। यही नहीं इन्हें सलाद की तरह भी खाया जा सकता है। आइए नई दिल्ली की डॉक्टर आकांक्षा अग्रवाल (BHMS) से जानें इन पत्तियों के सेहत से जुड़े कुछ ऐसे फायदों के बारे में जो आपने पहले नहीं सुने होंगे।
अंगूर की पत्तियों में कम ग्लाइसेमिक लोड होता है। यह मधुमेह के रोगियों में रक्त शर्करा के स्तर को प्रबंधित करने के लिए एक आदर्श आहार है। साथ ही, इसमें उच्च आहार फाइबर होता है जो रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है। मधुमेह पीड़ित लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करके शरीर के ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तकनियंत्रित रख सकते हैं।हालांकि ये बात नहीं कही जा सकती कि यह पत्तियां मधुमेह रोगियों के लिए एक औषधि हैंलेकिन शर्करा के स्तर को प्रबंधित करने में मदद करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: कद्दू की सब्जी ही नहीं इसके फूल भी हैं सेहत के लिए रामबाण, जानें कैसे
अंगूर की पत्तियों में फाइबर की उच्च सामग्री होती है जो पाचन क्रिया को बढ़ावा देने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करती है। यह भोजन को पचाने में मदद करती हैं जिससे पेट के अपशिष्ट को आसानी से निकाला जा सके। उच्च फाइबर होने की वजह से इसे डाइट में शामिल करना उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कब्ज जैसी समस्या से ग्रसित हैं। ये पत्तियां पेट साफ़ करके मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाती हैं।
अंगूर की पत्तियां कई पोषक तत्वों के साथ मुख्य रूप से आयरन से भरपूर होती हैं। यह एक ऐसा खनिज है जो एनीमिया को रोकने के लिए जाना जाता है। लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन पत्तियों में मौजूद विटामिन-सी लोहे के अवशोषण में सहायता करता है ताकि एनीमिया को रोका जा सके।
अंगूर की पत्तियों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन -सी होता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। यह शरीर में बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी को अलर्ट करता है। शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। इसलिए अंगूर की पत्तियों को डाइट में शामिल करके बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है।
हृदय के सामान्य संकुचन को बनाए रखने के लिए पोटेशियम महत्वपूर्ण तत्व है। यह शरीर के सभी अंगों को प्रभावी ढंग से रक्त पंप करने में सहायता करता है। अंगूर की पत्तियां पोटेशियमनामक तत्व से भरपूर होती हैं, इसलिए इन्हें डाइट में शामिल करने से ह्रदय को स्वस्थ रखने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें:गर्मियों में जरूर करें अंगूर का सेवन, एक्सपर्ट ने बताए फायदे
अंगूर की पत्तियों में कैल्शियम तत्व भी मौजूद होते हैं जो हड्डियों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखते हैं। इन पत्तियों को अपनी नियमित डाइट में शामिल करने से हड्डियों संबंधी कई समस्याओं जैसे आर्थराइटिस के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अंगूर की पत्तियों में मौजूद फाइबर तत्व पेट को काफी देर तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे इनके सेवन के बाद ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है और वजन नियंत्रित रहता है।
विभिन्न पोषण गुणों से भरपूर इन पत्तियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कोई अन्य समस्या होने पर इसके सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।