नारियल पानी गर्मियों के लिए सबसे रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटिंग ड्रिंक होता है। इसके सेवन से जहां कमजोरी दूर होती है वहीं शरीर का तापमान मेंटेन रहता है। वहीं जब कभी भी हम नारियल पानी पीते हैं तो इसके अंदर एक सफेद परत दिखाई देती है जिसे हम नारियल की मलाई के नाम से जानते हैं। कुछ लोग इसे शौक के लिए खाते हैं तो कुछ लोगों को मलाई का स्वाद पसंद नहीं आता है लेकिन आपको बता दें कि नारियल पानी की तरह ही नारियल की मलाई का सेवन करने से सेहत को खूब फायदा पहुंचता है। इसमें फाइबर, मैंगनीज, आयरन,जिंक, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसे खाने से सेहत को क्या क्या फायदे मिलते हैं।
नारियल की मलाई खाने के फायदे
- अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको नारियल की मलाई का सेवन करना चाहिए,इससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता है। दरअसल इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो मल त्याग को बढ़ावा देकर गट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। नारियल की मलाई गट में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मददगार है।
- नारियल की मलाई हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। इसमें हेल्दी फैट्स होता है जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। इससे हृदय को स्वस्थ रखने और इसे बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।
- गर्मियों में नारियल की मलाई खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। नारियल की मलाई में ठंडक देने वाले गुण होते हैं। यह शरीर के तापमान को कम रखने का सबसे अच्छा और स्वस्थ तरीकों में से एक है। यह नारियल पानी की तरह ही शरीर को हाइड्रेट रखता है।
यह भी पढ़ें-40 की उम्र के बाद डाइट में शामिल करें यह हर्ब, कम होगा हार्ट अटैक का खतरा
- नारियल की मलाई में मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हमारे प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। यह सूजन, वायरल और फंगल संक्रमण से बचाता है।
- नारियल की मलाई खाने से आपका पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस होता है। इसमें फाइबर कंटेंट होता है जो ज्यादा खाने से आपको रोकता है। अगर आप 1 कप कोकोनट मलाई खाते हैं तो आप 3 ग्राम प्रोटीन का सेवन करते हैं जो की फैट कम करने और मसल्स गेन करने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें-ऑयली मील लेने के बाद ऐसे रखें खुद का ख्याल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों