herzindagi
How to reduce risk of Heart Attack after

40 की उम्र के बाद डाइट में शामिल करें यह हर्ब, कम होगा हार्ट अटैक का खतरा

40 की उम्र के बाद हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसे कम करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ, यह खास हर्ब बेहद फायदेमंद है। इसे डाइट में शामिल करने के कई तरीके हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-09, 16:40 IST

बढ़ती उम्र के साथ कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें दिल की बीमारी प्रमुख है। यूं तो आजकल युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, लेकिन 40 की उम्र के बाद दिल की बीमारी होने की ज्यादा संभावना रहती है। बढ़ती उम्र के साथ दिल का खास ख्याल रखना जरूरी होता जाता है ताकि इस तरह की परेशानियों से बचा जा सके। हमारा खान-पान, वजन, लाइफस्टाइल, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल और शुगर लेवल समेत कई ऐसी चीजें हैं, जो हार्ट हेल्थ पर असर डालती हैं। 40 की उम्र के बाद दिल को सेहतमंद रखने के लिए आपको डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने चाहिए। साथ ही, एक्सपर्ट के बताए इस खास हर्ब को डाइट में जरूर शामिल करें। यह दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

40 की उम्र के बाद हार्ट अटैक से बचने के लिए डाइट में शामिल करें अर्जुन की छाल (How can I keep my heart healthy after 40 years)

arjun bark to prevent heart attack

  • 40 की उम्र के बाद अर्जुन की छाल को लेना शुरू करें। यह गुणों से भरपूर हर्ब है। 
  • अर्जुन की छाल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिल की धमनियों को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। 
  • यह हर्ब धमनियों में संकरा होने से बचाने में भी मदद करता है।
  • इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह खून में कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करता है।
  • अर्जुन की छाल बीपी को कंट्रोल करने में भी सहायक है। 40 की उम्र के बाद उच्च रक्तचाप, दिल की सेहत को खराब करता है। 
  • यह खून को साफ करता है। इसे कार्डियो टॉनिक भी कहा जाता है।
  • यह पित्त और कफ दोष को भी बैलेंस करता है और डाइजेशन के लिए फायदेमंद होता है।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह जोड़ों के दर्द को भी कम करता है।
  • इसमें टैनिन, फ्लावोनॉयड्स, और अर्जुनोलिक एसिड पाया जाता है। यह दिल और बीपी के लिए फायदेमंद है।

अर्जुन की छाल को डाइट में कैसे करें शामिल? (How to reduce risk of Heart Attack after 40)

herb tea for heart health

  • आप इसके पाउडर की चाय पी सकती हैं।
  • इसके पाउडर को दूध या पानी में मिलाकर आप इसकी चाय बना सकती हैं।
  • आप इसकी टैबलेट या सीरप भी ले सकती हैं। 

 

हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में अर्जुन की छाल मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।