यूं तो आप अलग-अलग रूपों में अपनी डाइट में अंडे को शामिल कर सकती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि अंडे को खाने का सबसे हेल्दी तरीका इसे उबालकर खाना है। उबले हुए अंडे न केवल खाना और बनाना आसान है बल्कि सुपर हेल्दी भी हैं। आइए उबले हुए अंडे खाने के कुछ आश्चर्यजनक फायदों के बारे में जानते हैं। उबला अंडा हमारी हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है, यह जानने के लिए हमने शालीमार स्थित फोर्टिेस हॉस्पिटल की डाइटीशियन सिमरन सैनी जी से बात की तब उन्होंने हमें इसके फायदों के बारे में विस्तार से बताया।
सिमरन सैनी जी का कहना है कि ''उबले हुए अंडे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन ए शामिल होता है जो हमारी त्वचा और आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। यह विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत हैंं जो हमारी हड्डियों की हेल्थ के लिए अच्छेे होते हैं। साथ ही यह विटामिन बी और आयरन का एक समृद्ध स्रोत हैं और इस तरह हीमोग्लोबिन के अच्छे लेवल में योगदान करते हैं। इसके अलावा उबले हुए अंडे में choline होता है जो हमारे सेलुलर हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। प्रोटीन से भरपूर और कैलोरी में कम होने के कारण अंडा मसल्स की ताकत बढ़ाने के लिए और अपने वजन को बढ़ाए बिना अपने पेट को भरने के लिए अपने आहार में शामिल करना अच्छा होता है और पोस्ट वर्कआउट एनर्जी का एक अच्छा स्रोत है। अंडे में सेचुरेटेड फैट आपके पेट को भरा रखने में मदद करता है और सर्दियों के मौसम में उबले हुए अंडे को एक अच्छा स्नैक माना जाता है।
वेट लॉस में मददगार
अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रही हैं तो उबला अंडा आपका सबसे अच्छा दोस्त है। आमतौर पर, जो महिलाएं अपना वजन कम करना चाहती हैं, उन्हें हाई प्रोटीन डाइट की सलाह दी जाती है। अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं और एक्स्ट्रा कैलोरी को कम करने में आपकी मदद करते हैं। उबले अंडे खाने से आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है जो आपको अधिक कैलोरी का सेवन करने से रोकता है। कुछ सब्जियों के साथ उबला अंडा या सिर्फ उबला अंडा खाने से बढ़िया भोजन कोई और हो ही नहीं सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:अंडा महिलाओं के लिए है इतना फायदेमंद, ये जानकर आप हो जाएंगी हैरान
मेटाबॉलिज्म में सुधार
उबला अंडा जैसे प्रोटीन युक्त आहार लेने से शरीर के मेटाबॉलिज्म दर को बढ़ाने में मदद मिलती है। एक अच्छा मेटाबॉलिज्म तेजी से वजन कम करने में योगदान देता है।
कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करें
अंडे की जर्दी कोलेस्ट्रॉल से भरपूर होती है लेकिन उबले हुए अंडे की सफेदी हेल्दी होती है। बिना जर्दी के इनका सेवन शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में फायदेमंद हो सकता है।
दिल के लिए अच्छा
क्या आप जानती हैं कि उबले हुए अंडे आपके दिल को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। विशेष रूप से अंडे की सफेदी, जो विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं और ब्लॉड क्लॉट को रोकते हैं।
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अच्छा
अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपको अपनी डाइट में उबले हुए अंडे को शामिल करना चाहिए। उबले हुए अंडे में विटामिन डी होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे के दांत, हड्डियों और संपूर्ण हेल्थ में मदद करता है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
आपको अपने शरीर के लिए अच्छी मात्रा में प्रोटीन और अमीनो एसिड की आवश्यकता होती है। ये हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं। उबले अंडे खाने से शरीर के ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में मदद मिलती है।
आंखों के लिए अच्छा
हेल्दी आंखों के लिए, आपको अपनी डाइट में उबला हुआ अंडा जैसे फूड को शामिल करना होगा क्योंकि उनमें विटामिन डी की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। प्रतिदिन एक उबला हुआ अंडा खाने से मैक्यूलर डिजनरेशन को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही, उबला अंडा मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में मदद करता है।
मांसपेशियों के निर्माण में मददगार
अंडे की सफेदी कोप्रोटीन का एक बड़ा स्रोत माना जाता है। रोजाना 1 उबला अंडा खाने से आपको मसल्स की ग्रोथ में मदद मिलती है। अगर आप उन प्रोटीन पाउडर पर भरोसा नहीं करना चाहती हैं तो यह एक शानदार तरीका है।
इसे जरूर पढ़ें:अंडे को कैसे खाएं कि सेहत को हो फायदा
हेल्दी स्नैक्स
क्या आप भोजन के बीच चिप्स या बिस्कुट खाती हैं? तो हम आपको बता दें कि यह न केवल आपका वजन बढ़ाते हैं, बल्कि आपके लिए अनहेल्दी भी होते हैं। एक उबला हुआ अंडा खाना आपके लिए नाश्ते का हेल्दी विकल्प हो सकता है। वह पौष्टिक होता है और आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है। उबले हुए अंडे पोषण से भरे होते हैं और एक हेल्दी शरीर के लिए आप सबसे अच्छी चीजों में से एक का सेवन कर सकती हैं।
इन सभी आश्चर्यजनक फायदों को जानने के बाद आपको अपनी डाइट में उबले हुए अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए। डाइट से जुड़े और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों