अजवाइन हर घर में खाने में इस्तेमाल किया जाता है, स्वाद बढ़ाने के अलावा इसके कई फायदे भी हैं। अपने कड़वे और तेज स्वाद के बावजूद यह डिश के फ्लेवर को बढ़ाता है, यही नहीं खाने में इसकी खुशबू बेहद पसंद की जाती है। वहीं अजवाइन के फायदों के बारे में तो आप जानते ही हैं, लेकिन क्या आप इसके पत्ते से मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। जी हां अजवाइन के पत्तों में गुणों का खजाना छिपा हुआ है।
अजवाइन आप किचन के गमलों में आसानी से उगा सकती हैं। यह पौधा ना सिर्फ आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाता बल्कि इसकी खुशबू चारों तरफ फैल जाएगी। घर में इसका पौधा होने से आप जरूरत पड़ने पर आसानी से इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा ए शर्मा से जानें अजवाइन के पत्तों से जुड़े कुछ अन्य फायदों के बारे में।
पेट की समस्याओं को छुटकारा पाने के लिए के लिए आप अजवाइन की पत्तियों का सेवन कर सकती हैं। सुबह-सुबह अजवाइन की पत्तियों को चबाने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यही नहीं यह आपके पेट को स्वस्थ रखेगा और दर्द या फिर अपच जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाएगा। अजवाइन के पत्तों के सेवन से डाइजेशन सही रहता है। अजवाइन के पत्तों को खाना खाने के बाद भी खाएं तो भी बेहद फायदेमंद होगा। यह खाने को पचाने में मदद करता है।
कई बार मौसम में आए बदलावों की वजह से सर्दी-जुकाम पकड़ लेता है। ऐसे में आप अजवाइन के पत्तों का जूस बना सकती हैं और इसे शहद के साथ पीने से आपको सर्दी-जुकाम( सर्दी-जुकाम से जुड़ी समस्या) से छुटकारा मिल सकता है। यही नहीं अजवाइन के पत्तों का जूस किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। जिससे आपकी बॉडी स्वस्थ रहेगी। वहीं, अजवाइन के पत्तों का जूस बनाते वक्त मात्रा का खास ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें:अपने खाने में करें ये 4 बदलाव, आयुर्वेद के हिसाब से खाना बन जाएगा हेल्दी
अगर आपके मुंह से गंदी बदबू आती है तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन के पत्तों का सेवन करें। यह माउथ फ्रेशनर का काम करता है। रोजाना अजवाइन के पत्तों को चबाने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकेंगी।
अजवाइन के पत्तों को चबाने के अलावा आप इसे सुखाकर भी रख सकती हैं। इसका इस्तेमाल आप चाय बनाने के लिए भी कर सकती हैं, यह बिल्कुल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर, फोलेट, कैल्शियम, और नियासिन जैसे गुण आपको लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने में मदद करेंगे। चाय बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं है बस इसके पत्तों को उबालकर छान लें और इसका सेवन करें।
वर्कआउट के बाद मसल्स पेन से राहत पाने के लिए आप अजवाइन के पत्तों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो भी आप अजवाइन के पत्तों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में गर्म पानी करें और उसमें अजवाइन के पत्तों को मिक्स कर दें। अब इस पानी से प्रभावित स्थान की सिकाई करें। इससे आपको दर्द से काफी राहत मिलेगा।
इसे भी पढ़ें:नींबू ही नहीं बल्कि छिलके भी होते हैं सेहत से भरपूर, जानें फायदे
आप अजवाइन के पत्तों से जुड़े स्वास्थ्य लाभ उठाना जा चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आपको अजवाइन के पत्तों का सेवन करने से किसी तरह की परेशानी हो रही हैं तो तुरंत इसे खाना बंद कर दें। वहीं आप चाहें तो खुद भी इसके लिए अपने डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। साथ ही, यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।