गर्मी का भले ही परेशान करने वाला हो, लेकिन इसकी एक खासियत है आम। सही कहा ना? बहुत सारे लोग गर्मी का इंतजार आमरस और आम पन्ना के लिए करते हैं। पसीने से तरबतर में एक गिलास ठंडा-ठंडा आम पन्ना मिल जाए, तो मानो स्वर्ग मिल गया हो। यह न सिर्फ हमारी प्यास बुझाता है, बल्कि इसका खट्टा-मीठा स्वाद मन को तरोताजा कर देता है। घर के बड़े बुजुर्ग आम पन्ना इसलिए पिलाते हैं, ताकी लू न लगे, लेकिन क्या आपको मालूम है कि आम पन्ना ना सिर्फ लू से बचाता है बल्कि यह कई और समस्याओं में फायदा पहुंचा सकता है। चलिए जानते हैं आम पन्ना के उन 4 फायदों के बारे में जानते हैं। Rakshita Mehra
Clinical Nutritionist,Cloudnine Group of Hospitals, Noida इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
अगर आपको खून की कमी या एनीमिया की शिकायत है, तो आम पन्ना इसमें भी आपकी मदद कर सकती है इसमें आयरन और विटामिन सी होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है। इससे खून में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है।
आम पन्ना पीने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर को हानिकारक मुक्त कणों से बचाता है। इससे सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है, जो संक्रमण से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
आम पन्ना आंखों की सेहत के लिए भी अच्छा है। इसमें विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।बता दें कि विटामिन ए की कमी से रात में देखने में परेशानी हो सकती है। विटामिन ए कॉर्निया को स्वस्थ रखने और उसे नमी प्रदान करने में मदद करता है।
गर्मियों में आम पाचन की समस्या अक्सर परेशान करती है। इसके लिए आम पन्ना एक टॉनिक की तरह काम करता है। यह पेट की गर्मी को शांत करता है और पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है । इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में इस तरह से खाएं खीरा, मिलेगा दोगुना फायदा
यह भी पढ़ें-लंच के साथ प्याज में मिलाकर खाएं नींबू का रस, सेहत को मिलेंगे 10 बड़े फायदे
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।