herzindagi
image

संतरे और नींबू ही नहीं, इन फलों में भी पाया जाता है सबसे ज्यादा विटामिन सी

विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं, अक्सर लोग विटामिन सी के लिए संतरे और नींबू पर ही टिके रहते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये 5 फल भी विटामि सी के बेहतरीन स्रोत हैं। इनमें से तो कुछ में संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-01, 16:42 IST

सेहतमंद रहने के लिए हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनमें से एक है विटामिन सी, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के से लेकर त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। वहीं जब बात विटामिन के स्रोत की आती है, तो सबसे पहले दिमाग में दो ही नाम आता है, संतरे और नींबू। हालांकि ऐसे कई फल है, जिसमें संतरा और नींबू के बराबर या ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही फलों के बारे में। इन ऑप्शन को अपनाकर आप विटामिन सी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

किन-किन फलों में पाया जाता है विटामिन सी ?

guava-fruit for vitamin c

अमरूद, एक बेहतरीन फल है, और इसे खाने से आपकी विटामिन सी की जरूरत पूरी हो सकती है। 100 ग्राम अमरूद में लगभग 250- 280 ग्राम विटामिन सी पाया जाता है, जो हमारे शरीर की रोजाना की जरूरत का दोगुना है। इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और त्वचा को भी फायदा मिलता है। इसके अलावा इसमें और भी कई तरह के पोषक तत्व होते हैं।

इस लिस्ट में स्ट्रॉबेरी का नाम भी शामिल है। अक्सर लोग स्ट्रॉबेरी को इसके मीठे स्वाद के लिए खाते हैं, लेकिन आपको बता दें यह भी विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत है। आप इसका सेवन करके भी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। आप इसकी स्मूदी या सलाद बनाकर भी खा सकते हैं।

kiwi for vit c

कीवी एक बेहतरीन फल है। इसमें संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है,अगर आप दिनभर में एक कीवी खाते हैं, तो आपकी विटामिन सी की एक दिन की जरूरत पूरी हो सकती है। इससे ना सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होती है बल्कि हृदय स्वास्थ्य भी अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें-तुलसी टी या ग्रीन टी, जानिए सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

papaya-

विटामिन सी का बढ़िया स्रोत ढूंढ रहे हैं, तो पपीता को भूलने की गलती ना करें। इसमें भी विटामिन सी पाया जाता है,जो त्वचा की देखभाल के साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करता है। यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है।

विटामिन सी की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप ब्लैक करंट का सेवन भी कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट भी होते हैं और सेहत को फायदा भी पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें-घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ता जा रहा है वजन? जानिए इसके पीछे की असली वजह

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।