क्या आप वेट लॉस के टिप्स सुन-सुनकर थक गई हैं, खासतौर पर तब जब आप अपना वजन थोड़ा बढ़ना चाहती हैं?
दुर्भाग्य से, यह सच है कि वजन कम करने के तरीके के बारे में बहुत अधिक जानकारी है लेकिन वजन बढ़ाने के बारे में कुछ भी नहीं है, खासकर हेल्दी और और संतुलित तरीके से। लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप वजन को सही तरीके से बढ़ाने के लिए कुछ उपायों को अपना सकती हैं।
अगर आप भी अपना वजन बढ़ाने के देसी उपायों की खोज कर रही हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। आज हम आपको एक ऐसे डाइट कॉम्बिनेशन के बारे में बता रहे हैं जो आपकी किचन में मौजूद हैं और इसे आप बहुत ही आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ दीक्सा भावसार ने अपने हाल के इंस्टाग्राम पोस्ट में इस कॉम्बिनेशन की जानकारी अपने फैन्स के साथ शेयर की हैं।
View this post on Instagram
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ना चाहती हैं? तो आप अपनी डाइट में सिर्फ घी और गुड़ को शामिल करके ऐसा कर सकती हैं।' आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानें कि यह कैसे काम करता है?
हम सभी जानती हैं कि घी वजन बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन यहां कुछ दिलचस्प है जिसे आपको जानने की जरूरत है कि इसे अन्य वजन बढ़ाने वाली चीजों से अलग बनाता है-
घी हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करता है। स्वस्थ दिनचर्या का पालन करते हुए गुड़ के साथ सेवन करने पर यह न केवल शरीर में बल्कि मसल्स में भी फैट बढ़ाता है।
इसे जरूर पढ़ें:दुबली महिलाएं ये 5 सुपरफूड्स खाएं, वजन बढ़ेगा और दिखेंगी स्मार्ट
गुड़ हेल्दी स्वीटनर में से एक है जो सफेद चीनी से बेहतर है। यह स्वाद में मीठा होता है और वात और पित्त को संतुलित करता है। आयुर्वेद में स्वास्थ्य के उद्देश्य से (विशेषकर हार्ट हेल्थ के लिए) एक साल पुराने गुड़ का सेवन करने का उल्लेख किया गया है।
वजन बढ़ाने और खुश रहने के लिए- इसे घी के बराबर मात्रा में लेना चाहिए। यह आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। इसका सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका भोजन के साथ या भोजन के बाद है।
जिन महिलाओं का मेटाबॉलिज्म अच्छा है और वे लंबे समय से भैंस के घी का सेवन कर रही हैं, वह भैंस के घी से शुरुआत कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: खाया-पिया नहीं लगता है तो आज से ही शुरू कर दें ये एक्सरसाइज और वजन बढ़ाएं
इस कॉम्बिनेशन का सेवन ऐसी महिलाओं को नहीं करना चाहिए, जिन्हें घी पच नहीं सकता या जिन्हें हाई डायबिटीज है।
आप भी इस कॉबिनेशन की मदद से अपना वजन बढ़ा सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। वजन बढ़ाने से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।