PCOS के कारण बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें

PCOS में हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से बेली फैट बढ़ जाता है। इसे कम करने के लिए घर के कुछ मसालों को सही मात्रा में और सही समय पर पानी में मिलाकर पिएं। इसके अलावा एक्सरसाइज भी जरूरी है।

 
how can i reduce pcos belly

PCOS Belly: PCOS यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी आजकल महिलाओं में होने वाली आम समस्या है। पहले यह समस्या 30-35 साल से अधिक उम्र की महिलाओं में देखने को मिलती थी लेकिन आजकल कम उम्र की लड़कियां भी इससे प्रभावित हैं। इसमें होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस का असर महिलाओं की पूरी सेहत पर होता है। इसकी वजह से न केवल महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी ही नहीं, बल्कि उनका वजन, मूड और डाइजेशन समेत कई चीजें प्रभावित होती हैं। PCOS में हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से बेली फैट बढ़ जाता है। इसे कम करने के लिए घर के कुछ मसालों को सही मात्रा में और सही समय पर पानी में मिलाकर पिएं। इसके अलावा हेल्दी लाइफस्टाइल, योगा और एक्सरसाइज भी जरूरी है। यहां हम आपको तीन ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पानी में मिलाकर पीने से PCOS बेली से छुटकारा मिल सकता है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

PCOS बेली को कम करने के लिए पिएं सौंफ, मेथी और दालचीनी का पानी ( How can I reduce my Belly Fat naturally with PCOS)

seeds for pcos

  • PCOS बेली के पीछे इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकती है। इसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल में इंबैलेंस होता है, जिससे वजन बढ़ता है और पेट के आस-पास चर्बी जमा हो जाती है।
  • PCOS में शरीर में इंसुलिन की पर्याप्त मात्रा बनती तो है, लेकिन उसका सही तरह से इस्तेमाल नहीं हो पाता है। इसकी वजह से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
  • सौंफ में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह फैट बर्न करने में मदद करता है।
  • इससे शरीर में इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
  • पीसीओएस में मेथी दाने, इंसुलिन रेजिस्टेंट को कम करने और फैट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करते हैं।
  • सौंफ शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाती है।
  • दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स डाइजेशन को भी सुधारते हैं।
  • मेथी, सौंफ और दालचीनी हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करने में भी फायदेमंद है।
  • इस ड्रिंक से पीरियड्स भी रेगुलर होते हैं और पीरियड के दिनों मे आने वाले क्लॉट्स भी कम होते हैं।

कैसे तैयार करें?

fenugreek seeds for weight loss

सामग्री

  • मेथी के बीज- आधा चम्मच
  • दालचीनी का पाउडर- आधा चम्मच
  • सौंफ के बीज -1 चम्मच

विधि

  • सभी चीजों को पानी में मिलाएं।
  • इसे 5 मिनट तक उबालें।
  • इसे छानकर खाली पेट पिएं।
  • कुछ ही दिनों में असर दिखेगा।

PCOS के कारण बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए यह उपाय कारगर है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP