क्या अचार खाने से सच में मोटापा बढ़ता है?

अचार, खाने का स्वाद बढ़ा सकता है, लेकिन क्या इसके सेवन से वजन बढ़ाता है? इसमें तेल और नमक की अधिकता होती है। इस लेख में हम जानेंगे कि अचार का सेवन वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है या नहीं
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-02-05, 15:20 IST
image

अचार का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह भारतीय थाली में अहम स्थान रखता है। बिना अचार के खाने का स्वाद अधूरा लगता है। वहीं, कुछ लोग अचार खाने से परहेज भी करते हैं, क्योंकि इसमें तेल की काफी ज्यादा मात्रा होती है साथ ही, सोडियम की भी अधिकता होती है। इससे लोगों को वजन पर असर पड़ने की चिंता सताती है। अगर आप भी यही सोचकर अचार का सेवन नहीं करते हैं कि इसमें तेल और नमक ज्यादा होता है तो आपको बता दें कि अचार के अनगिनत फायदे हैं। इसे संतुलित मात्रा में खाया जाए तो सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। चलिए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर से जान लेते हैं

क्या आचार खाने से सच में मोटापा बढ़ता है?

achar for health

एक्सपर्ट के मुताबिक अचार में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है,जो हमारी त्वचा और बालों की सेहत को सुधारने में मदद करता है। इससे इम्यूनिटी को भी मजबूती मिलती है।

इसमें विटामिन बी, कॉपर, फोलिक एसिड और विटामिन ई होते हैं,जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं।

अचार में फाइबर और एंजाइम होते हैं, जो पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करते हैं। इससे हाजमा दुरुस्त होता है। गैस और कब्ज की परेशानी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें-खट्टी डकार और ब्लोटिंग से है परेशान? ये 4 चीजें पेट की समस्या को रखेंगी कोसो दूर

indian-homemade-raw-mango-pickle-aam-ka-achar-kairi-loncha-bowl_466689-2740

अचार में में मैग्नीशियम भी होता है जो मसल्स क्रैम्प्स और ऐंठन को कम करने में मदद करता है।

इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर फंक्शन को सुधारते हैं और भूख को बढ़ाते हैं।

अचार खाने का स्वाद बढ़ा देता है, जिससे लोग अपने भोजन का ज्यादा आनंद लेते हैं। इससे खाना शरीर में लगता है।

यह भी पढ़ें-लिवर हेल्थ को सुधारने में मदद कर सकती है अर्जुन की छाल, जानें इस्तेमाल का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP