लिवर हेल्थ को सुधारने में मदद कर सकती है अर्जुन की छाल, जानें इस्तेमाल का तरीका

Fatty Liver: लिवर के सही तरह  से काम न कर पाने का सीधा असर, हमारी सेहत पर होता है। ऐसे में लिवर का ठीक से फंक्शन करना जरूरी है। लिवर के फैटी होने का प्रभाव, इसके कामकाज पर होता है। लिवर हेल्थ सुधारने में अर्जुन की छाल मदद कर सकती है।
image

Liver Health: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यह खून को साफ करना, खाना पचाने में मदद करना, शरीर से वेस्ट को बाहर निकालना और ग्लूकोज को नियंत्रित करने का काम करता है। लिवर, शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बहुत जरूरी है। यह बाइल जूस बनाता है, जो खाना पचाने में मदद करता है। आजकल गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली के कारण, लिवर से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। खासकर, फैटी लिवर काफी आम हो गया है। लिवर में फैट जमा होने से लिवर में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से यह ठीक से काम नहीं कर पाता है। कई कारणों से जब लिवर को ज्यादा काम करना पड़ता है या लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो इसका असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। लिवर फंक्शन को सुधारने में कई आयुर्वेदिक हर्ब्स कारगर हैं। अर्जुन की छाल इन्हीं में से एक है। इसे लिवर फंक्शन को सुधारने में किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

लिवर हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए ऐसे करें अर्जुन की छाल का इस्तेमाल

arjun bark tea fir liver health

  • जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो जीभ पर सफेद परत जमने लगती है, वजन कम करना मुश्किल हो जाता है और डाइजेशन खराब रहने लगता है।
  • लिवर के फैटी होने या अन्य कई कारणों के चलते, लिवर को अधिक काम करना पड़ सकता है। जिसका असर लिवर फंक्शन पर होता है।
  • ब्लोटिंग, कब्ज, थकान, क्रेविंग्स, बेली फैट, एक्ने और पिग्मेंटेशन समेत कई चीजें, इस बात का संकेत हैं कि आपके लिवर को ज्यादा काम करना पड़ रहा है।
  • लिवर में किसी भी तरह की खराबी होने पर शरीर के कई फंक्शन्स प्रभावित होते हैं। अर्जुन की छाल, दालचीनी और अदरक, तीनों ही लिवर फंक्शन को सुधारने में मदद करता है।
  • अर्जुन की छाल, लिवर में जमा फैट को कम करती है और लिवर फंक्शन को सुधारने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं।
  • यह बीपी, शुगर, हार्ट, किडनी, डाइजेशन और लिवर के लिए फायदेमंद होती है।
  • अदरक, इंफ्लेमेशन को कम करती है। यह बाइल प्रोडक्शन को बढ़ावा देती है और डाइजेशन को दुरुस्त करती है।
  • अदरक शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है और लिवर को साफ करती है।
  • दालचीनी, इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है। यह लिवर सेल्स को डैमेज से बचाने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें-फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत

लिवर हेल्थ को सुधार सकती है यह खास चाय

arjun bark tea to boost liver function

सामग्री

  • अर्जुन की छाल- 1 टीस्पून
  • दालचीनी- 1 चुटकी
  • अदरक- आधा इंच
  • पानी- 1 गिलास

विधि

  • एक पैन में पानी डालें।
  • अब इसमें सभी चीजों को मिलाएं।
  • इसे आधा रह जाने तक उबालें।
  • इसे सुबह के समय पिएं।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के लक्षण 2 हफ्तों में हो सकते हैं कम, अपनाएं ये 10 आदतें

सेहतमंद रहने के लिए, लिवर हेल्थ पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP