आजकल हेयरफॉल एक बड़ी समस्या बन गया है। अक्सर महिलाओं की यह शिकायत होती है कि सही हेयर केयर और लाख कोशिशों के बाद भी उनके बाल नहीं बढ़ रहे हैं। बालों के झड़ने के पीछे कई मेडिकल कारण हो सकते हैं। इनमें हार्मोनल इंबैलेंस, अनुवांशिक कारण, थायराइड, दवाईयों के साइड-इफेक्ट, पोस्टपार्टम हेयर लॉस, हेयर स्टाइलिंग से जुड़ी गलतियां, न्यूट्रिशन्स की कमी, हेयर केयर सही न होना और स्ट्रेस शामिल हैं। डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल कर, आप हेयरफॉल को कम कर सकती हैं। यहां हम आपको एक खास पत्ते के बारे में बता रहे हैं। इसे खाली पेट चबाने से हेयरफॉल कम हो सकता है और बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है। इसके और भी कई फायदे हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
बालों का झड़ना कम करने के लिए खाली पेट चबाएं ये पत्ते (How many curry leaves to eat per day for hair growth)
- करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। खासकर, बालों के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है।
- इन्हें खाली पेट खाने से बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है और हेयर फॉल कम होता है।
- करी पत्ते के सेवन से स्कैल्प हेल्दी होता है। बालों के विकास के लिए यह बहुत जरूरी है।
- अगर स्कैल्प हेल्दी नहीं है, स्कैल्प में इंफेक्शन है, तो बालों की ग्रोथ रुक जाती है और बाल झड़ने लगते हैं।
- इसके सेवन से बाल जड़ से मजबूत होते हैं और हेयरफॉल कम होने लगता है।
- करी पत्ते में विटामिन-ए और विटामिन- ई होता है। यह स्किन औऱ आंखों के लिए भी फायदेमंद है।
- करी पत्ते बालों के पोर्स को मजबूत करते हैं, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है।
- जब बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, तो उनका टूटना कम होता हैं और बाल लंबे होते हैं।
यह भी पढ़ें-बालों के झड़ने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण
करी पत्ते का कैसे करें सेवन? (How to consume curry leaves for hair growth)
- रोज सुबह खाली पेट 4-5 करी पत्ते चबाएं और फिर गुनगुना पानी पिएं।
- 7-8 करी पत्तों को पानी में उबालकर इसे छान ले और फिर पिएं।
- करी पत्तें, आंवला पाउडर और अदरक की चाय भी फायदा करेगी।
यह भी पढ़ें- Long Hair: सब पूछेंगे आपके लंबे-घने बालों का राज, इन 3 तेलों को मिलाकर करें मसाज
हेयरफॉल को कम करने के लिए, डाइट में करीपत्ते को शामिल करें। इसके साथ ही, हेल्दी डाइट और हेयर केयर पर भी ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों