herzindagi
drinks for weight loss

Weight Loss Drink: तेजी से कम करना है वजन? नारियल पानी में मिलाकर पिएं यह खास चीज

नारियल पानी गुणों से भरपूर होता है। खासकर, डाइजेशन को सुधारने के लिए यह अच्छा माना जाता है। इसमें आप एक्सपर्ट के बताए इन खास बीजों को मिलाएं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-13, 11:46 IST

Healthy Morning Drinks: आजकल की भागदौड़ से भरी जिंदगी और अनियमित जीवनशैली के चलते मोटापा एक आम समस्या बन गई है। वहीं, ऑफिस में घंटों बैठना और फिजिकल एक्टिविटी का कम होना भी वजन बढ़ने की एक वजह है। वजन कम करने के लिए कई ड्रिंक्स और फूड्स कारगर हैं। वेट लॉस के लिए आपको हेल्दी आदतों को अपनाना होगा। खासतौर पर सुबह के वक्त आप किस तरह के रूटीन को फॉलो करती हैं, मॉर्निंग ड्रिंक में क्या लेती हैं, इस सब का असर आपके वजन पर पड़ता है।

अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं, तो नारियल पानी में एक्सपर्ट की बताई एक खास चीज को मिला कर पीती हैं, तो वजन तेजी से कम हो सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

वजन कम करने के लिए नारियल पानी (Nariyal pani and Sabja Seeds)

can i drink sabja seeds wate

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, वजन कम करने के लिए नारियल पानी फायदेमंद होता है।
  • अगर आप इसमें सब्जा की बीज मिलाकर पिएंगी, तो इससे मोटापा जल्दी घटता है।
  • इससे न केवल शरीर को हाइड्रेशन मिलता है, बल्कि अन्य कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। 
  • सब्जा के बीज और नारियल पानी का यह कॉम्बिनेशन किसी सुपरफूड से कम नहीं है।
  • सब्जा सीड्स में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे पेट देर तर भरा रहता है और आप अनहेल्दी खाने से बचते हैं।
  • सब्जा के बीजों से शरीर को ताकत मिलती है। इनमें कैलोरीज बहुत कम होती है।
  • गट हेल्थ को सही कर डाइजेशन सुधारने के लिए भी यह बीज फायदेमंद हैं।
  • इन दोनों ही चीजों से शरीर की गर्मी कम होती है। 
  • जिन लोगों का पित्त बढ़ा हुआ है, बॉडी हीट अधिक है, उनके लिए इसका सेवन बहुत लाभकारी है।
  • इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल भी सही रेंज में आ सकता है।
  • सब्जा सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं और फैट बर्न करने के लिए अच्छे माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Expert Tips: रोज पीएंगी नारियल पानी तो बॉडी में होंगे 5 बड़े सुधार

सब्जा सीड्स और नारियल पानी को लेने का सही तरीका

can we mix sabja seeds in coconut water

  • एक नारियल पानी में लगभग 1 टीस्पून सब्जा सीड्स मिलाएं।
  • मात्रा का ध्यान रखें।
  • आप सब्जा सीड्स को खाकर फिर नारियल पानी भी पी सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Super Food Hacks: ये आसान हैक्स आपके सिंपल से खाने को बनाएंगे सुपर फूड

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।