herzindagi
image

PCOS के कारण लटकने लगी है तोंद? इस देसी मसाले की चाय से कम हो सकती है पेट की जिद्दी चर्बी

PCOS में ज्यादातर महिलाओं के पेट के इर्द-गिर्द चर्बी जमने लगती है। इसे कम करने के लिए सही डाइट के साथ, एक्सपर्ट के बताए इस देसी चाय मसाले की चाय आपकी मदद कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-04-18, 07:30 IST

PCOS Belly Fat: PCOS से आजकल कई महिलाएं परेशान है। कई महिलाओं को इस बात की जानकारी भी नहीं है कि उन्हें PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम है। हालांकि, अनियमित पीरियड्स, एक्ने, वेट गेन और भी कई चीजें, इस हेल्थ कंडीशन की तरफ इशारा करती हैं। लेकिन, आपको PCOS है या नहीं, यह जानने के लिए अल्ट्रासाउंड और कुछ ब्लड टेस्ट करवाने जरूरी होते हैं। इस हेल्थ कंडीशन में महिलाओं की ओवरीज में सिस्ट हो जाती हैं, जिसके कारण एग के रिलीज और डेवलेप होने में दिक्कत आती है। इसका असर महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी पर ही नहीं, बल्कि उनका वजन, मूड और डाइजेशन समेत कई चीजों पर होता है। इसकी वजह से आमतौर पर पेट के आस-पास फैट जमा हो जाता है। PCOS Belly को कम करना भी बहुत मुश्किल होता है। लेकिन, सही डाइट और कुछ देसी नुस्खों के साथ ऐसा किया जा सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे मसाले के बारे में बता रहे हैं, जो पेट और कमर की चर्बी को कम करने में मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यू्ट्रिशनिस्ट हैं।

PCOS के कारण थुलथुला हो गया है पेट, रोजाना पिएं इस मसाले से बनी चाय

belly fat and pcos

  • दालचीनी में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और थर्मेजेनिक गुण होते हैं। यह पेट की चर्बी को कम कर सकती है। दालचीनी की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है। इस चाय को पीने से बेली फैट कम होता है।
  • पीसीओएस में बेली फैट के पीछे इंसुलिन रेजिस्टेंस सबसे अहम वजह होती है। दालचीनी, इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है। इसमें सिनेमाल्डेहाइड होता है, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारकर, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
  • इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, शरीर में गर्मी पैदा होती है और खाने को डाइजेस्ट करने के लिए कैलोरी बर्न होती है।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और इस चाय को पीने से इंफ्लेमेशन कम होता है। इससे चर्बी को गलाने में मदद मिलती है।
  • इससे डाइजेस्टिव एंजाइम्स एक्टिव होते हैं और खाना सही तरह से डाइजेस्ट होता है।
  • पेट के इर्द-गिर्द जमी जिद्दी चर्बी को कम करने में दालचीनी बेहद फायदेमंद है। इस चाय को रोजाना रात को पीने से बेली फैट कम होता है।
  • यह चाय पीसीओएस के अन्य लक्षणों जैसे हार्मोनल इंबैलेंस और अनियमित पीरियड्स को दूर करने में भी मदद करती है।

यह भी पढ़ें- PCOS को कंट्रोल करने के लिए रूटीन में शामिल करें ये 2 योगासन

PCOS में लटकी तोंद को अंदर कर सकती हैं यह चाय

dalchini for pcos

  • आधा इंच दालचीनी का टुकड़ा लें।
  • आप चौथाई टीस्पून दालचीनी पाउडर भी ले सकती हैं।
  • इसे 1 गिलास पानी में डालकर उबालें।
  • आधा रह जाने पर इसे छान लें।
  • इसे रोजाना सोने से पहले पिएं।
  • कुछ हफ्तों में असर दिख सकता है।

 

यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स


PCOS बेली फैट को कम करने में यह देसी चाय मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।