herzindagi
image

क्या नींबू पानी पीने से फैटी लिवर ठीक हो सकता है? डॉक्टर से जानें

फैटी लिवर आजकल काफी लोगों के लिए परेशानी की वजह बन गया है। इसे मैनेज करने में हेल्दी डाइट का अहम रोल है। काफी लोगों का मानना है कि नींबू पानी पीने से इसके लक्षण रिवर्स हो सकते हैं, क्या वाकई ऐसा है? चलिए, डॉक्टर से समझते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-04, 16:24 IST

नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज यानी एनएएफएलडी आजकल लोगों को काफी प्रभावित कर रही है। यह लाइफस्टाइल से जुड़ी एक कंडीशन है। जब लिवर में वसा जमा होने लगती है, तो इसे फैटी लिवर माना जाता है। ऐसा लिवर सेल्स में जमा हुए फैटी एसिड और ट्राईग्लिसराइड्स के कारण होता है। फैटी लिवर में नींबू-पानी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, क्या इसे पीने से फैटी लिवर के लक्षण पूरी तरह रिवर्स हो सकते हैं। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Shrey Srivasatava, Senior Consultant-Internal Medicine, Sharda Hospital जानकारी दे रहे हैं।

ज्यादातर मामलों में शुरुआत में फैटी लिवर रोग के कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को डाइजेशन में मुश्किल हो सकती है। लेकिन, अगर इस पर ध्यान न दिया जाए और इसका ग्रेड बढ़ जाए, तो लिवर डैमेज हो सकता है। फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए खान-पान में बदलाव बहुत जरूरी है। डाइट में एंटी-इंफ्लेमेटरी चीजों को शामिल करें और शरीर को डिटॉक्स करने पर ध्यान दें। 

क्या नींबू पानी पीने से फैटी लिवर ठीक हो सकता है?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि नींबू पानी में कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है, बॉडी को डिटॉक्स करता है और फैटी लिवर में भी फायदेमंद है। लेकिन, फैटी लिवर को ठीक करने के लिए सिर्फ नींबू-पानी पर निर्भर रहना सही नहीं है।
  • नींबू में विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं और लिवर के डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को भी सपोर्ट करते हैं।

lemon for glowing skin

  • एक्सपर्ट का कहना है कि रोजाना खाली पेट नींबू-पानी पीने से लिवर फंक्शन में सुधार हो सकता है। इसके अलावा, नींबू पानी पीने से पाचन तंत्र भी बेहतर काम करता है और पेट साफ रहता है।
  • हालांकि, हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि फैटी लिवर का इलाज केवल नींबू पानी से नहीं हो सकता है। इसके लिए हेल्दी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और वजन को नियंत्रित करना जरूरी है। मोटापे से परेशान लोगों में फैटी लिवर की दिक्कत अधिक होती है।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस

fatty liver home remedy

  • फैटी लिवर को ठीक करने के लिए अत्यधिक फैट, शक्कर और शराब से बचना चाहिए। अगर लिवर पर ज्यादा फैट जमा हो जाए, आपके फैटी लिवर का ग्रेड बढ़ने लगे, तो आगे चलकर बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।
  • ऐसे में अगर आपकी रिपोर्ट में फैटी लिवर आ गया है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सिर्फ नींबू-पानी पीने से इसके लक्षण पूरी तरह से रिवर्स नहीं हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- रात में शरीर में नजर आएं ये लक्षण तो समझ लीजिए फैटी हो गया है आपका लिवर

 

फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने के लिए, हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।