सेहत के लिए कुछ फूड कॉम्बिनेशन सही होते हैं तो कुछ नुकसानदायक,इन्हीं में से एक फूड कॉम्बिनेशन है मछली और दूध। इसे लेकर बरसों से बहस चली आ रही है की मछली खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। अक्सर आपने भी घर में बड़े बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा की मछली खाने के बाद दूध पीने से सफेद दाग वाली बीमारी हो जाती है। क्या सच में ऐसा होता है?इस बारे में हमने अपने फैमिली डॉक्टर डॉ शाकिर रहमान से बात की। आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है।
क्या मछली खाने के बाद दूध पीना सही है?
एक्सपर्ट बताते हैं की आयुर्वेद में दोनों ही खाद्य पदार्थों का शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है,दूध की तासीर ठंडी होती है वहीं मछली की तासीर गर्म होती है, ऐसे में यह संयोजन असंतुलन पैदा कर सकता है जिससे शरीर में केमिकल चेंज हो सकते हैं। इससे पाचन पर असर पड़ सकता है,पेट में दर्द और सूजन हो सकता है क्योंकि दोनों ही प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है। खासकर उन लोगों के लिए जिनका इम्यून सिस्टम वीक होता है।
लेकिन इस बात में दूर-दूर तक कोई सच्चाई नहीं है कि मछली खाने के बाद दूध पीने से सफेद दाग यानी कि विटिलिगो हो सकता है। वैज्ञानिक तौर पर भी इसका कोई सबूत नहीं है। ना सिर्फ मछली से बल्कि किसी भी खाने पीने की चीजों से विटिलिगो बीमारी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें-दिल की बीमारियों से रहना है दूर, डाइट में शामिल करें चुकंदर
विटिलिगो एक ऑटोइम्यून डिजीज है,यानी आपका इम्यून सिस्टम त्वचा को रंग देने वाली कोशिकाएं मेलेनिन के खिलाफ एंटीबॉडी बनाना शुरू कर देता है,एंटीबॉडी जहां हमला करते हैं वहां पर सफेद दाग दिखाई देने लगता है। इस बात का निष्कर्ष यह निकलता है की इससे किसी भी तरह की टॉक्सिसिटी नहीं होती है और ना ही कोई घातक प्रभाव पड़ता लेकिन यह फूड कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए खराब है खासकर कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों से,इसलिए हो सके तो इससे बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं एक महीने तक खाली पेट तुलसी-अदरक का पानी पीने से क्या होता है?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों