अंडा पोषक तत्वों से भरा एक खाद्य पदार्थ है। ज्यादातर लोग इसे प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाते हैं, जो लोग मांस मछली नहीं खाते हैं वह अंडा खाकर ही सेहत बनाते हैं। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। जिम जाने वाले लोग तो अंडा जरूर खाते हैं, वहीं सर्दियों के मौसम में भी शरीर को गर्म रखने के लिए अंडा खूब खाया जाता है। वैसे तो इसे कई तरह से तैयार किया जाता है, इनमें से सबसे ज्यादा मशहूर है बॉयल अंडा और ऑमलेट। अब सवाल यह है कि सेहत के लिहाज से दोनों में से सबसे ज्यादा क्या फायदेमंद है। चलिए जान लेते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट शाकिर रहमान जी से।
एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप सेहत को ध्यान में रखकर अंडे का सेवन करना चाहते हैं तो आपको उबले हुए अंडे खाना चाहिए, क्योंकि जब आप अंडा उबालते हैं तो इसमें तेल, घी या किसी भी तरह के फैट का इस्तेमाल नहीं होता है जिससे इसकी कैलोरी की मात्रा नहीं बढ़ती है। इससे सेहत को फायदा होता है। हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है और वजन घटाने में भी मददगार होता है। आपको इसमें मौजूद प्रोटीन विटामिन डी ,विटामिन बी 12 और हेल्दी फैट्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें-2 हफ्तों में कम हो सकता है 2 किलो वजन, पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें
जबकि ऑमलेट बनाने में तेल या रिफाइंड का इस्तेमाल होता है, जो कि हेल्थ के लिहाज से सही नहीं होता है, खासकर अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और आप ऑमलेट भी खाते हैं तो आप एक्स्ट्रा कैलोरी का इंटेक कर रहे हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक अंडा खाने का तरीका लोगों की जरूरत पर निर्भर करता है। कुछ लोग स्वाद के लिए अंडा खाते हैं तो वह ऑमलेट चुन सकते हैं, क्योंकि उसमें मिर्च मसाले सब्जियां वगैरा डाली जाती है। वहीं अगर आप सेहत के लिहाज से देख रहे हैं तो आपको उबले हुए अंडे का सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में पिएं पालक का सूप,बोन हेल्थ को मिलेगा फायदा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।