सर्दियों में साग, मक्के की रोटी, गाजर का हलवा, गजक और गरमागरम गुलाबजामुन समेत खाने-पीने की कई चीजें मिलती हैं, जो मुंह में पानी ला देती हैं और सर्दी के मौसम को सुहाना बना देती हैं। लेकिन, इसी के साथ, सर्दियों में वजन बढ़ने लगता है और गिरते पारे के साथ जुकाम-खांसी और गले में जमा बलगम परेशान करने लगता है। ऐसे में अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना जरूरी हो जाता है। आयुर्वेद की मानें तो सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए, गर्म तासीर वाली चीजों को खाएं जिससे शरीर को अंदर से गर्माहट मिल सके। अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है और इंफेक्शन्स शरीर को जल्दी घेर लेते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। यहां हम आपको एक ऐसा देसी नुस्खा बता रहे हैं, जो विंटर्स में इम्यूनिटी को मजबूत करने और सर्दी-खांसी, जुकाम को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए बनाएं बेसन का शीरा
- बेसन का शीरा, कफ, कोल्ड और गले के इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। बढ़ते प्रदूषण के बीच, आजकल खांसी-जुकाम और गले की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में बेसन का शीरा, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
- यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इम्यूनिटी को मजबूत करके यह गले के इंफेक्शन में आराम देता है।
- इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स की वजह से यह सीने और फेफड़े की दिक्कतों को दूर करता है और छाती में जमे बलगम को बाहर निकालता है।
- बढ़ते प्रदूषण के बीच, इससे नाक और गले को साफ करने में मदद मिलती है। इससे सांस लेने में आसानी होती है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि यह एक काफी पुरानी रेसिपी है, जिसे पीढ़ियों से घरों में बनाया जाता है और आयुर्वेद भी इसे फायदेमंद मानता है।
यह भी पढ़ें-बदलते मौसम में पड़ रहे हैं बार-बार बीमार? इन चीजों को खाएं और इम्यूनिटी बढ़ाएं
खांसी और सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करेगा बेसन का शीरा
- सबसे पहले घी में बेसन को रंग बदलने तक भून लें।
- अब इसमें दूध, चीनी और बादाम मिलाएं।
- आप चीनी की जगह गुड़ या खजूर भी मिला सकती हैं।
- इसमें हल्दी और इलायची भी डालें।
- अब इसे हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं।
- इसे गर्म ही पिएं।
यह भी पढ़ें- सर्दियों की शुरुआत से ही डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक हर्ब्स, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव
सेहतमंद रहने के लिए, डाइट में इम्यूनिटी मजबूत करने वाली चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock, Her Zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों