समय के साथ खानपान में बदलाव करना बहुत ज़रूरी होता है। ऐसा नहीं की बीमार है और गलत चीज का सेवन कर रहे हैं। कई बीमारियों में फल का सेवन बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। ऐसे कई फल भी हैं जिनके छिलके में भी कई बेहतरीन लाभकारी गुण मौजूद होते हैं। जैसे-सेब के छिलके, संतरा के छिलके आदि। ऐसे ही सिंघाड़े के छिलके के सेवन से कई बीमारियों को आसानी से दूर किया जाता सकता है। वैसे आप सिंघाड़े के फायदे के बारे में ज़रूर जानती होंगी। लेकिन, इस लेख में हम आपको इसके छिलके के फायदों बारे में बताने जा रहे हैं। इस छिलके के फायदे के बारे में जानने के बाद फेंकना नहीं बल्कि डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं।
आजकल के बदलते खानपान के चलते लगभग हर दस महिलाओं में से एक से दो महिलाएं मोटापे और बढ़ते हुए वजन से ज़रूर परेशान रहती हैं। ऐसे में इस फल के साथ-साथ इसके छिलके भी वजन कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके छिलके फाइबर युक्त होते हैं। ये फाइबर मोटापा कम करने के साथ-साथ वजन पर भी नियंत्रण रखते हैं। इसके लिए इसे सुखाकर या फिर ऐसे ही सब्जी के रूप में शामिल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:चलिए जानते हैं Bok Choy के कुछ बेहतरीन बेनिफिट्स के बारे में
सिंघड़ा हेल्थ के लिए सही तो होता ही है, साथ में इसके छिलके महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से खून की सफाई बेहतर तरीके से होती हैं, जिसके चलते स्किन से लेकर बाल सुरक्षित रहते हैं। आपको बता दें कि इसके फल से तैयार आटे का सेवन करने से भी बाल मजबूत रहते हैं। आज भी कई महिलाएं सिंघाड़े से तैयार कॉस्मेटिक सामानों का इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए करती हैं।
गलत खानपान के चलते आजकल सिर्फ वजन या मोटापा ही नहीं बढ़ रहा है। अधिक तला हुआ भोजन या फिर फ़ास्ट फूड्स का सेवन करने के चलते कई महिलाएं पाचन तंत्र की समस्या से भी परेशान रहती हैं। छिलके में मौजूद फाइबर के गुण बड़ी आंत से लेकर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सयाहक होते हैं। इसके सेवन से मल की भी कोई परेशानी नहीं होती है। इसके लिए कई महिलाएं छिलके से तैयार चाय का भी सेवन करती हैं। छिलके की मदद से कब्ज की समस्या को भी आसानी से दूर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:दूध में गुड़ मिक्स करके पीने के हैं कई बेहतरीन फायदे, करें डाइट में शामिल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसे कई फल या उसके छिलके होते हैं जिसमें एंटीओक्सिडेंट मौजूद होते हैं। ये गुण सर्दी-खांसी आदि की समस्या से दूर रखने में हेल्प करते हैं। ऐसे में अगर आप सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान रहती हैं, तो इसके छिलके का सेवन कर सकती हैं। आपकी जानकरी के लिए बाद दें कि सिंघाड़े को फाइबर, कैल्शियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम और सोडियम आदि कई गुणों से भरपूर माना जाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@factdr.com,freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।