अक्सर कोई भी इंसान अपनी डाइट में उसी फल को शामिल करते हैं, जिसके बारे में वो अच्छे से जानते हैं। लेकिन, इनके अलावा भी आसपास ऐसे कई फल मौजूद होते हैं, जो सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं लगते बल्कि हेल्थ के लिए बेहतरीन फ्रूट होते हैं। अगर आपसे ये सवाल किया जाए कि क्या आप लोकाट फ्रूट के बारे में जानती हैं! तो शायद आपका उत्तर ना ही होगा।
लेकिन, अगर आपके ये बोला जाए कि लोकाट फ्रूट सेहत के लिए एक बेहतरीन फल है, तो शायद आप इस फल के बारे में ज़रूर जानना चाहेंगी। खैर, एक मामूली दिखाई देना वाला लोकाट फल कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। अगर कोई भी व्यक्ति इसका नियमित समय से सेवन करता है, तो कई बीमारियों को आसानी से दूर कर सकता है। आज इस लेख में हम आपको लोकाट के कुछ बेहतरीन फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
कोरोना महामारी में सबसे अधिक किसी चीज को लेकर किसी को चिंता है, तो वो है इम्युनिटी को कैसे मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के फल और सब्जी का भी सेवन कर रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस महामारी में इम्युनिटी को स्ट्रांगकरना चाहती हैं, तो आप लोकाट फल कर सेवन कर सकती हैं। कहा जाता है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का गुण भरपूर मात्रा में होता है, जो किसी भी बीमारी से लड़ने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में हेल्प करता है।
इसे भी पढ़ें:कितना जानते हैं आप लाल केले के ये हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में
शायद आपको मालूम हो। अगर नहीं मालूम हो तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्वचा को जंवा रखने और हेल्दी रखने के लिए लोकाट फल को बेस्ट आहार माना जाता है। कई महिलाएं आज भी इस फल को स्किन और चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। कहा जाता है कि लोकाट फल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट का गुण होता है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने पहुंचाने वाले सूर्य की किरणों से हेल्प करता है।
लगभग सभी जानते हैं कि आंखों को हेल्दी रखने के लिए नियमित समय पर विटामिन-सी व ए के साथ-साथ जिंक और कॉपर का सेवन करते रहना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकाट को इन सभी गुणों और विटामिन्स से भरपूर फल माना जाता है। कहा जाता है कि बढ़ते उम्र में कम होती आंखों की रोशनी को बरक़रार रखने के लिए इसका कई लोग आज भी सेवन करते हैं।
इसे भी पढ़ें:सेहत के लिए बेहद की फायदेमंद है मंजिष्ठा का इस्तेमाल, जानिए कैसे
शायद आपको मालूम हो। अगर नहीं मालूम हो तो आपकी जानकारी क्र लियर बता दें कि लोकाट को सर्दी-जुकाम के लिए भी बेस्ट माना जाता है। कई लोग सर्दी-जुकाम को दूर करने के लिए लोकाट से तैयार चाय का भी सेवन करते हैं। कहा जाता हैं कई लोग सांस की परेशानी को दूर करने के लिए इस फल से तैयार चाय का सेवन करते हैं। इसके सेवन से पेट भी भरा-भरा रहता है और पेट साफ भी रहता है।
हालांकि, किसी बीमारी में इसका सेवन करने से पहले आपको एक बार डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.conserve-energy-future.com,f.hubspotusercontent00.net)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।