सर्दियों में सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में कई ऐसे सुपर फूड्स मिलते हैं जो हमारी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। इन्हीं में से एक सुपरफूड है सिंघाड़ा, जिसे हम पानी फल सिंघाड़ा के नाम से जानते हैं। इसका सेवन करने से सर्दियों में होने वाली कई समस्याओं में आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं सिंघाड़ा खाने से आपकी शरीर को कौन-कौन से जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग उदासी और चिंता का सामना करते हैं। दरअसल ठंड के मौसम में लोग सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप सिंघाड़ा खाते हैं तो आपको तनाव कम करने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में होता है जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह विटामिन शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।
पानी फल सिंघाड़ा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह खाद्य पदार्थों में जाने वाले ऐसे यौगिक होते हैं जो कोशिकाओं को मुक्त कणों से बचते हैं, यह मुक्त कण हानिकारक होते हैं जो कई क्रॉनिक बीमारियों का कारण बन सकते हैं जैसे दिल की बीमारी, कैंसर
यह फल पानी से भरपूर होता है ऐसे में अगर आप सर्दियों में इसे खाते हैं तो यह शरीर को हाइड्रेट कर सकता है। इसमें फाइबर होता है जो वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकता है और डाइजेशन को बढ़ावा देता है। सर्दियों में अक्सर लोग पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में कंट्रोल रह सकता है बीपी, करें ये काम
वहीं अक्सर सर्दियों में लोगों को हाई बीपी का सामना करना पड़ता है,ऐसे में सिंघाड़ा खाने से बीपी को नियंत्रण में रखा जा सकता है। दरअसल इसमें पोटेशियम की मात्रा होती है जो सोडियम के प्रभाव को काउंडर कर बीपी को सही बना रख सकता है। इससे दिल का ख्याल भी रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें-PMS में होती है ब्लोटिंग? ऐसे पाएं राहत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।