herzindagi
image

सर्दियों में इस तरह से करें किशमिश का सेवन, बनी रही सेहत

सर्दियों में सेहत बनाए रखने के लिए आप भुनी हुई किशमिश खा सकते हैं। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम सहित और भी कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो सेहत को बड़े पैमाने पर फायदे पहुंचाते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-10, 17:50 IST

 सर्दियों में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है,खासकर जब तापमान सामान्य से नीचे चला जाएं। हालांकि हम सही खान पान का सेवन कर के सेहत  का ख्याल रख सकते हैं। सर्दियों में भुनी हुई किशमिश खाना फायदेमंद हो सकता है। यह पोषक तत्वों से भरा एक ड्राई फ्रूट है जो भूनने के बाद और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है। आइए जानते हैं सर्दियों में भुनी हुई किशमिश खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। इसको लेकर हमने एक्सपर्ट से बात की।

सर्दियों में भुनी हुई किशमिश खाने से क्या होता है?

raisins-roasted

सर्दियों में अक्सर लोग ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं ऐसे में आप भनी हुई किशमिश का सेवन करके तुरंत ऊर्जा पा सकते हैं। इससे दिन भर की थकान भी दूर हो सकती है। दरअसल इसमें नेचुरल शुगर और कार्ब्स होते हैं जो ऊर्जा प्रदान करते हैं।

किशमिश में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, और सर्दियों में होने वाली बीमारियों का जोखिम कम करते हैं।

सर्दी के मौसम में पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है, अक्सर लोग कब्ज की शिकायत करते हैं। ऐसे में भुनी हुई किशमिश पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है। दरअसल इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।

यह भी पढ़ें-रोज सुबह एक चुटकी हींग के साथ पानी का सेवन करने से क्या होता है?

roasted raisins in winter

इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और बोरोन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देते हैं। जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

भुनी हुई किशमिश में पोटेशियम, मैग्निशियम होते हैं जो हार्ट हेल्थ का समर्थन करते हैं। दरअसल पोटेशियम रक्त वाहिकाओं को आराम देता है, यह सोडियम के प्रभाव को कम करता है। जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। इससे दिल पर दबाव कम पड़ता है।

इसके अलावा इससे त्वचा को भी फायदा मिलता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वाच को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-अंडा नहीं खाते हैं तो इस लड्डू से करें प्रोटीन की कमी पूरी, वजन कम करने में भी मिलेगी मदद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।