मौसम कोई भी हो सेहत को लेकर लापरवाही किसी भी मौसम में नहीं करनी चाहिए। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में शरीर को अंदर से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए आपको अपनी डाइट में छोटे-मोटे बदलाव भी जरूर करने चाहिए। इस मौसम में सबसे अधिक जरूरी होता है कि शरीर की गर्मी को कम करने के लिए ऐसे फलों का सेवन किया जाए, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हों।
आंवला ऐसे ही फलों में से एक है। छोटे से आकार के आंवले में औषधीय गुणों का खजाना होता है। न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर शिखा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर गर्मियों के मौसम में आंवले का नियमित सेवन करने की सलाह दी है और इससे जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि रोज आंवला खाने से आपके शरीर में क्या अच्छे प्रभाव नजर आएंगे।
View this post on Instagram
1. आंवले का जूस- आप केवल आंवले का जूस बना कर भी पी सकती हैं या फिर अपने ग्रीन जूस में आंवले को भी मिक्स करके पी सकती हैं।
2. आंवले की चटनी- जिस तरह आप धनिया-पुदीने की चटनी बनाती हैं उसी तरह आप आंवले की चटनी भी बना सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है।
3. आंवले का अचार- आप घर पर ही आंवले का अचार भी रख सकती हैं और दोपहर के भोजन में इस अचार का सेवन कर सकती हैं।
4. आंवले का मुरब्बा- आंवले का मुरब्बा आपको बाजार में भी मिल जाएगा और आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। आंवले के मुरब्बे की चाशनी का आप घर पर ही शरबत बना सकती हैं।
5. आंवले की कैंडी- आंवले की कैंडी आप आंवले को सुखा कर घर पर तैयार कर सकती हैं। यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है।
6. आंवले का चूरण- आंवले को सुखा कर आप उसका चूरण तैयार कर सकती हैं और कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसे खा भी सकती हैं और बालों पर भी लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इन पांच तरीकों को अपनाकर अपनी डाइट में शामिल करें आंवला
आंवला को आप अगर जूस, चूरण और कैंडी के रूप में ले रही हैं तो बेस्ट होगा कि आप इसे सुबह खाली पेट खाएं और ऊपर से गरम पानी पी लें। यदि आप आंवले की चटनी या फिर इसका शरबत बना कर सेवन कर रही हैं तो आप इसे आपने दोपहर के भोजन के साथ ग्रहण कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आंवला और अश्वगंधा के इस प्राकृतिक तरीके से बढ़ाएं शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा
आंवले की पैदावार वैसे तो सबसे अधिक सर्दियों के मौसम में होती है, मगर गर्मियों के मौसम में भी यह आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। गर्मियों के मौसम में बहुत जरूरी है कि आप आंवले को सही तरह से स्टोर करें। इसके लिए आप इसे हफ्ते भर के लिए फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं। बेस्ट होगा कि आप आंवले का मुरब्बा, अचार या चटनी बना कर फिर उसे स्टोर करें। ऐसे में आप ज्यादा दिनों के लिए आंवले को सुरक्षित और खाने लायक बना कर रख सकती हैं।
यह आर्टिकल अगर आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी सेहत से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।