herzindagi
image

खाने में इस्तेमाल करें नींबू के छिलके, मिलेंगे ये फायदे

क्या आप जानते हैं कि नींबू का सबसे बाहरी परत को खानें में डालने से आपकी सेहत को क्या क्या फायदे मिलते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-12, 16:48 IST

नींबू हम सबके घर में इस्तेमाल होता है। यह स्वाद बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अक्सर हम नींबू इस्तेमाल करने के बाद इसके छिलके को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसके छिलके नींबू के रस से भी कहीं ज्यादा फायदेमंद होते हैं? और इन छिलकों से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं लेमन जेस्ट...यानी कि नींबू की चमकीली बाहरी परत ,जिसे आप वेजिटेबल पिलर की मदद से आप निकाल सकते हैं। अक्सर इसका इस्तेमाल कुछ फूड्स में किया जाता है  जैसे पास्ता,ड्रिंक्स, पेस्ट्री कुछ सब्जियां। आइए जानते हैं इन्हें खाने में इस्तेमाल करने से सेहत को क्या फायदे होते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

खाने में लेमन जेस्ट मिलाने के फायदे

lemon zest

एक्सपर्ट बताती हैं कि नींबू के बाहरी परत में विटामिन सी, इसके जूस से ज्यादा पाया जाता है। विटामिन सी एक बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और आपको रोगों से बचाने में मदद करता है। वहीं यह आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। यह कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।

grating-lemon-zest-ready-cook-grater-peel-lemon-zest-light-background-banner-menu-recipe-top-view_114941-5197

इसके अलावा इसके छिलके में एक खास तत्व होता है लिमोनेने जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है। लिमोनेने एक फ्लेवोनॉयड है जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। लिमोनेने कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकता है। खासकर स्तन कैंसर, फेफड़ों के कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर जैसी बीमारियों से संबंधित कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें-महिलाएं जरूर खाएं यह लाल टिक्की, कई समस्याओं में होगा फायदा

लेमन जस्ट में पेक्टिन होता है जो की सॉल्युबल फाइबर है जो डाइजेशन और कब्ज को कम करने में मदद करता है।यह हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें-जावित्री की चाय पीने से मिल सकते हैं सेहत को ये 5 फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।