महिलाएं जरूर खाएं यह लाल टिक्की, कई समस्याओं में होगा फायदा

बीटरूट आलू टिक्की का सेवन करने से हार्मोन संतुलन, स्किन चमकदार और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह टिक्की महिलाओं के लिए खासकर फायदेमंद साबित हो सकती है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-11-11, 16:55 IST
image

टिक्की तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन आज हम जिस टिक्की के बारे में बता रहे हैं वह ना सिर्फ टेस्टी होती है बल्की सेहत को भी फायदा पहुंचाती है। आलू और बीटरूट से बनी टिक्की पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से आपकी कई समस्याओं में फायदा मिल सकता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट आईना सिंघल ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं यह कैसे तैयार होता है और इसके क्या-क्या फायदे होते हैं।

सामग्री

  • 2 मीडियम साइज आलू- उबला हुआ
  • 2 छोटा चुकंदर-कद्दूकस किया हुआ
  • 2 से 3 ग्रीन चिल्ली- बारीक कटा हुआ
  • प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 चम्मच जिंजर-गार्लिक पेस्ट
  • नमक स्वादानुसार
  • बेसन- एक चम्मच
  • चाट मसाला-एक टेबल स्पून
  • घी- 1 छोटा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर अलग बर्तन में मैश कर लें।
  • फिर चुकंदर को कद्दूकस करके अलग बर्तन में रख लें।
  • अब एक बड़े बर्तन में आलू और चुकंदर दोनों मिलाएं। इसमें हर मिर्च कटी हुई, जिंजर-गार्लिक पेस्ट ,नमक,चाट मसाला डालकर मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण में 1 चम्मच बेसन डालें। बेसन टिक्की को बांधने में मदद करता है ।इसे मिलाकर टिक्की सख्त बन जाएगी
  • अब मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर,हाथों से गोल या चपटी चिक्की का आकार दें।
  • एक तवे पर 1 चम्मच घी गर्म करें। फिर इसमें तैयार टिक्कियों को डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
  • जब टिक्की दोनों तरफ़ से सेंक जाए तो इन्हें प्लेट में निकाल कर गरमा-गरम परोसें।
  • आप इन्हें ग्रीन चटनी के साथ खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-छाछ में डालकर पिएं यह चीज, एसिडिटी में मिलेगा आराम

बीटरूट-आलू टिक्की के फायदे

beet-root-patties-cutlet-

  • यह टिक्की हार्मोन को संतुलन बनाए रखने में मददगार होता है। यह महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। पीरियड्स की अनियमितता, मूड स्विंग्स को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।
  • इसमें फाइबर की मात्रा होती है इस वजह से यह डाइजेशन को बढ़ावा देता है।
  • इस टिक्की से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है,जिससे रक्त को शुद्ध करने में मदद मिलती है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लिवर फंक्शन को बेहतर करने में मदद करते हैं।
  • इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाते हैं।

यह भी पढ़ें-आंखों की रोशनी रहेगी बरकरार, इन 3 तरीकों से करें देसी घी का सेवन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP