herzindagi
fatigue and mood swings post

40 की उम्र के बाद महसूस हो रही है कमजोरी और मूड स्विंग्स? सोने से पहले पिएं यह ड्रिंक

40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इनकी वजह से कमजोरी, थकान और मूड स्विंग्स होने लगते हैं। एक्सपर्ट की बताई ड्रिंक आपकी मदद करेगी।
Editorial
Updated:- 2024-06-27, 20:35 IST

महिलाओं में उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर अलग-अलग बदलाव आते हैं। पीरियड्स शुरू होने और खत्म होने से पहले, शरीर में कई हार्मोनल चेंज होते हैं। कुछ हार्मोन्स का लेवल कम तो कुछ का ज्यादा होता जाता है। हार्मोन्स में हो रहे इन बदलावों का असर, महिलाओं की पूरी हेल्थ पर होता है। एक उम्र के बाद हर महिला मेनोपॉज से गुजरती है यानी पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। मेनोपॉज करीब आने की स्थिति को पेरी-मेनोपॉज कहा जाता है। पेरी-मेनोपॉज और मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलावों के चलते महिलाओं में,  मूड स्विंग्स, एंग्जायटी, कमजोरी महसूस होना, रात में पसीना आना और हॉट फ्लैशेज जैसे लक्षण नजर आते हैं। अगर आप भी अपने 40s में हैं और आपके शरीर में ये लक्षण नजर आने लगे हैं, तो एक्सपर्ट की बताई इस खास ड्रिंक को डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे आपको आराम मिलेगा। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

पेरी-मेनोपॉज में जरूर पिएं यह हेल्दी ड्रिंक

tea for hormonal balance

  • फ्लैक्स सीड्स में लिग्निन पाया जाता है। इससे एस्ट्रोजन लेवल बैलेंस होता है।
  • मेनोपॉज के दौरान, शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल में बदलाव आता है। इससे शरीर के कई फंक्शन्स पर असर होता है।
  • सौंफ के बीज में फाइटोएस्ट्रोजन होते हैं। इससे हॉट फ्लैशेज, मूड स्विंग्स और रात में आने वाला पसीना कम होता है।
  • चेस्टबेरी टी प्रोजेस्टेरोन के लेवल को कम करती है और इससे हॉट फ्लैशेज कम होते हैं।
  • यह एस्ट्रोजन के लेवल को मैनेज करने और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद करती है।

पेरी-मेनोपॉज के लिए कैसे तैयार करें हेल्दी ड्रिंक?

fennel seeds for acidity

सामग्री

  • सौंफ के बीज- 5 टेबलस्पून
  • फ्लैक्स सीड्स- 5 टेबलस्पून
  • पानी- 200 मि.ली.
  • चेस्टबेरी टी- 1 टी बैग

विधि

  • एक पैन लें और उसमें दोनों बीज डालें।
  • इसे 5 मिनट के लिए रोस्ट करें।
  • एक ब्लेंडर में दोनों सीड्स डालें और उन्हें अच्छे से ब्लेंड कर लें।
  • इसे एक कंटेनर में स्टोर कर लें।
  • अब इसमें से एक चम्मच पाउडर को 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं और इसमें 1 टी-बैग डालें।
  • आपकी हेल्दी ड्रिंक तैयार है।

 

यह भी पढ़ें- पेरी-मेनोपॉज के लक्षणों में सुधार के लिए महिलाएं अपनाएं ये टिप्‍स

40 के बाद पेरी-मेनोपॉज की वजह से ये लक्षण नजर आते हैं। एक्सपर्ट की बताई ड्रिंक, इन्हें कम करने में मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में शरीर की गंध क्यों बदल जाती है?

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।