थुलथुले पेट ने कर दिया है पूरा लुक खराब? आपकी रसोई में ही छिपा है फ्लैट टमी का राज

Belly Fat: अगर मोटे और लटके हुए पेट ने आपको परेशान कर दिया है, तो फैट कटर सप्लीमेंट्स लेने के बजाय अपनी रसोई का रूख कीजिए और किचन में मौजूद चीजों की मदद से बेली फैट बर्निंग ड्रिंक बनाइए। फ्लैट टमी पाने में यह आपकी मदद कर सकती है।
image

शरीर के किसी भी हिस्से की चर्बी का बढ़ना हमारे लिए परेशानी का सबब बन सकता है और बॉडी की शेप भी खराब करता है। फिट बॉडी न केवल देखने में खूबसूरत लगती है बल्कि सेहतमंद रहने के लिए भी शरीर का फिट होना जरूरी है। मोटापा कई बीमारियों को दावत दे सकता है। गलत खान-पान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और कुछ हेल्थ कंडीशन्स की वजह से, शरीर में चर्बी जमने लगती है। मोटापा बढ़ तो आसानी से जाता है लेकिन, बढ़े हुए वजन को कम करना आसान नहीं होता है। खासकर, पेट और कमर के इर्द-गिर्द फैट जमने के बाद, आसानी से कम भी नहीं होता है। अक्सर लोग फैट कम करने के लिए, वेट लॉस सप्लीमेंट्स लेते हैं। इनसे बेशक, वजन जल्दी और आसानी से कम होता है। लेकिन, इनका सेहत पर बुरा असर होता है। ऐसे में वजन कम करने में आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और बिना एक्सपर्ट की सलाह के किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। बेली फैट कम करने के लिए, फैट कटर सप्लीमेंट्स लेने के बजाय, अपनी रसोई का रूख कीजिए और किचन में मौजूद चीजों की मदद से बेली फैट बर्निंग ड्रिंक बनाइए। फ्लैट टमी पाने में यह आपकी मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

पेट की जिद्दी चर्बी को पिघला सकती है यह देसी ड्रिंक

belly fat reducing drink

  • सौंफ में एनेथॉल होता है। यह गैस, ब्लोटिंग और अपच को कम करती है। मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी ये बीज मदद करते हैं।
  • सौंफ के बीज, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन्स और कई मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ये शरीर की चर्बी जलाने में मदद करते हैं और नेचुरल फैट कटर के तौर पर काम करते हैं।
  • धनिये के बीज, शरीर में वॉटर रिटेंशन को कम करके, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करते हैं। ये शरीर की चर्बी को तेजी से गलाने का काम करते हैं। शरीर को डिटॉक्स करने में भी ये मदद करते हैं।
  • सौंठ में जिंजरॉल होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करती है और लिवर हेल्थ में सुधार करती है। इसके, थर्मोजेनिक गुण फैट बर्न करने में मदद करते हैं। इससे ब्लड में ग्लूकोज लेवल कंट्रोल में रहता है।
  • सेंधा नमक, डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है। इससे मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है और शरीर डिटॉक्स होता है।
  • नींबू में विटामिन-सी होता है। यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से सेल्स को बचाता है। यह वेट लॉस और बॉडी डिटॉक्स के लिए, बहुत फायदेमंद माना जाता है।
  • इसके साथ ही डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच, 14 घंटे का अंतर रखें और हेल्दी डाइट लें।

यह भी पढें-लटका हुआ पेट कुछ ही दिनों में होगा अंदर, रोज करें यह योगासन

फ्लैट टमी पाने के लिए पिएं यह ड्रिंक

fennel tea for gas

सामग्री

  • सौंफ के बीज- 1 टीस्पून
  • धनिये के बीज- 1 टीस्पून
  • सौंठ पाउडर- चौथाई टीस्पून
  • नींबू- आधा
  • पानी- 1 गिलास

विधि

  • पानी में सूखी अदरक का पाउडर, धनिये के बीज और सौंफ के बीज डालें।
  • इसे अच्छे से उबालकर छान लें।
  • अब इसमें सेंधा नमक मिलाएं।
  • इसे हल्का ठंडा होने दें।
  • इसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • इसे सुबह खाली पेट और डिनर के बाद पिएं।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: लटकता पेट हो सकता है अंदर, पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें

बेली फैट को कम करने में यह देसी ड्रिंक आपकी मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP