बादाम हमारी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें विटामिन ई, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए हमारे बुजुर्ग रोजाना इस सुपरफूड को खाने की सलाह देते हैं। कुछ दिनों पहले जूही परमार ने भी अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से बादाम खाने के फायदे शेयर किए हैं। जी हां टीवी की फेमस एक्ट्रेस जूही परमार अपने फैन्स के साथ समय-समय पर आर्गेनिक सीक्रेट्स करती रहती हैं। इस बारे उन्होंने बादाम के फायदे शेयर किए हैं। आइए हमारे साथ आप भी जानें रोजाना बादाम खाने से महिलाओं को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।
जूही परमार ने अपने इंस्टाग्राम पर बादाम के फायदों का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''बादाम स्वादिष्ट स्नैक होने के अलावा हम सभी को बहुत सारे फायदे देता है। मैं #OrganicSecrets के साथ वापस आ गई हूं और इस बार हमारे लिए बादाम के सभी फायदों के बारे में मैं आपको बताऊंगी। मुझे बताएं कि क्या आप किसी अन्य फायदे के बारे में जानते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि बादाम हमेशा आसपास रहे ताकि आप उनमें से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करें।''
View this post on Instagram
जूही परमार ने बताए बादाम के फायदे
- बादाम इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
- कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
- इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
- बादाम हमारे दांतों और हड्डियों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
- यह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत अच्छा होता है। मैंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत बादाम खाए थे। यह हार्ट और ब्रेन हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
- जब आपको भूख लगे तो बादाम सबसे अच्छा और हेल्दी विकल्प हो सकता है।
- यह 100 प्रतिशत ग्लूटेन फ्री होता है।
- अगर आप बादाम के तेल की 2 से 3 बूंदे अपनी नाभि में लगाकर सो जाएं तो यह आपके डार्क सर्कल्स को हटाता है और ड्राई स्किन को पोषक तत्व देता है। साथ ही यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मदद करता है।
इसे अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करने से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:रोजाना सुबह खाली पेट 5 भीगे बादाम खाने चाहिए, एक्सपर्ट से जानें क्यों
अन्य फायदे
- बादाम में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, जिंक, विटामिन-ई और फोलेट जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा बादाम में कई न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं।
- बादाम खाने से याद्दाश्त बढ़ाने में हेल्प मिलती है। बादाम में पाए जाने वाला विटमिन ई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट उम्र के साथ ब्रेन में आने वाली गड़बड़ियों को दूर करने में हेल्प करता है। इसके अलावा ओमेगा-3 और ओमेगा-6 ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है और यह दोनों ही चीजें बादाम में बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है।
- बादाम में डाइटरी फाइबर होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छा होता है। साथ ही फाइबर आपको लंबे समय तक पेट हुआ महसूस कराता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
- बादाम में प्रोटीन, फाइबर और फैट की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए बादाम को हाई एनर्जी वाला फूड माना जाता है।
- बादाम आपकी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है। रोजाना बादाम खाने से त्वचा की रंगत निखरती हैं। साथ ही यह त्वचा को जवां बनाए रखने में भी सहायक होता है।
- बादाम बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। बादाम में मौजूद प्रोटीन और विटामिन्स बालों के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आप भी अपनी इन सभी समस्याओं को दूर करना चाहती हैं तो अपनी डाइट में बादाम को जरूर शामिल करें। डाइट से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Instagram.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों