मां बनना महिला के लिए जीवन का सबसे सुखद एहसास है और साथ ही परिवार के अन्य लोगों को भी मां की तरह नन्हें मेहमान के आने का अनुभव सुखदायक लगता है। इसलिए जब भी कोई महिला अपने मां बनने की खबर सुनती हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। और वह अपने आने वाले मेहमान की हेल्थ को बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं। अपनी डाइट से लेकर लेकर लाइफस्टाइल में कई बदलाव करती हैं ताकि उसके शिशु का विकास अच्छे से हो। लेकिन प्रेग्नेंसी में ऐसा क्या खाना चाहिए जिससे बेबी हेल्दी, तंदुरुस्त और सुंदर हो, इस बात को लेकर ज्यादातर महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी गर्भवती हैं और ये जानना चाहती हैं कि प्रेग्नेंसी में किन चीजों को खाने से आपका होने वाला बच्चा हेल्दी और सुंदर होगा तो आज हम आपको ऐसी ही 3 चीजों के बारे में बता रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: प्रेग्नेंट वुमेन के खाने-पीने के सारे सवालों का जवाब
गर्भवती महिलाओं के लिए आंवला बहुत ही पौष्टिक आहार माना गया है। क्योंकि इसे खाने से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का रंग गोरा होता है। और साथ ही तथा इसके सेवन से कोई गलत इफेक्ट भी नहीं होता है। जी हां आयुर्वेद में आंवले को बहुत अच्छा फल माना जाता है। इसे खाने से आप कई रोगों से बची रह सकती हैं। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए भी आंवला खाना बेहद फायदेमंद होता है। आंवले के बारे में सब जानते हैं कि यह विटामिन सी से भरपूर है और यह आयरन का लेवल बॉडी में सही बनाता है। अगर गर्भावस्था में आंवले का सेवन किया जाए तो इस दौरान शरीर को जरूरत के मुताबिक आयरन कंज्यूम करने को मिलता है। इससे हीमोग्लोबिन का लेवल भी मेंटेन रहता है। आप प्रेग्नेंसी में आंवले का मुरब्बा खा सकती है। यह डाइजेशन को ठीक रखता है और भूख को बेहतर बनाता है। आंवले का मुरब्बा गर्भवती महिला और भ्रूण को शक्ति देता है। यह मां और बच्चे दोनों को ही विटामिन सी प्रदान करता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हमेशा केसर का दूध ही लेना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद थियामिन और रिबोफ्लेविन गुण प्रेग्नेंट महिलाओं के शरीर को स्वस्थ रखते हैं और इससे आपके गर्भ में पल रहे बचे के रंग में गोरापन आता है। तथा उसके शरीर की मसल्स भी मजबूत होती है। केसर चिकित्सा गुणों से प्रचुर है। माना जाता है यह ऐंठन दूर करता है, इसलिए जब आप इसे गर्भावस्था में लेंगी तो आपको ऐंठन और पेट दर्द से कुछ आराम भी मिलें। साथ ही यह भी माना जाता है कि डाइजेशन को सुधारने के अलावा यह गर्भवती महिला की भूख की वृद्धि भी करता है। इसके लिए आप केसर की 5-6 रेशे लें और गर्म दूध में डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाकर पी लें।
इसे जरूर पढ़ें: एक्सपर्ट से जानिए प्रेग्नेंसी टाइम पर क्या खाने से बच्चा होगा हेल्दी
गर्भवती महिलाओं के लिए नारियल खाना बहुत ही फायदेमंद माना गया है। क्योंकि यह बच्चे की हेल्थ और उसके रंग के गोरेपन के लिए बहुत ही आवश्यक माना गया है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को रोजाना नारियल का उपयोग करना चाहिए। साथ ही नारियल गर्भावस्था में महिलाओं में थकान और डिहाइड्रेशन की समस्या आम है। नारियल का सेवन उन्हें हमेशा एनर्जेटिक रखता है। अगर प्रेग्नेंसी में आप नेचुरल साल्ट खाना चाहती हैं तो नारियल आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्राकृतिक नमक पाया जाता है
इन चीजों का सेवन करके गर्भवती महिलाएं अपने बच्चे को सुंदर और तंदुरुस्त बना सकती है जो एक बहुत ही आसान और घरेलू उपाय होता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।