herzindagi
image

कैल्शियम की खादान हैं ये 7 चीजें, रोजाना खाएंगी तो बुढ़ापे तक मजबूत बनी रहेंगी हड्डियां

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरी करने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध बहुत जरूरी है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि और भी कई ऐसी चीजे हैं, जो दूध से ज्यादा कैल्शियम लिए बैठी हैं और अगर आप इन्हें रोजाना डाइट में शामिल करेंगी, तो बुढ़ापे तक हड्डियां मजबूत बनी रहेंगी।  
Editorial
Updated:- 2025-07-17, 14:59 IST

दूध से शरीर को कैल्शियम मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं...बचपन में जब हम दूध नहीं पीते थे, तो अक्सर मम्मी हमें यहीं समझाती थीं। बेशक, दूध कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स है। बढ़ते बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र में शरीर को ताकत और पोषण देने के लिए दूध का सेवन फायदेमंद होता है। लेकिन, अगर आप ऐसा सोचती हैं कि सिर्फ दूध से ही शरीर को कैल्शियम मिलता है, तो आप गलत हैं। दूध के अलावा कई ऐसी चीजें हैं, जो डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं हैं, पर शरीर को दूध से भी कई गुना कैल्शियम देती हैं। हमारी हड्डियों को सिर्फ कैल्शियम नहीं, बल्कि विटामिन-डी, मैग्नीशियम और विटामिन-के2 की भी जरूरत होती है। इन सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स को शरीर तक पहुंचाने में 7 डेयरी फ्री फूड्स मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

दूध से ज्यादा कैल्शियम लिए बैठी हैं ये 7 चीजें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • रागी भी कैल्शियम से भरपूर होती है। इसमें दूध से कहीं ज्यादा कैल्शियम होता है और यह आयरन और फाइबर का भी अच्छा सोर्स होती है। आप इससे डोसा या रोटी बना सकती है।
  • तिल के बीज, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। ये बोन डेंसिटी के लिए फायदेमंद हैं। चटनी, लड्डू और सलाद में आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • मोरिंगा पाउडर, कैल्शियम और विटामिन-के से भरपूर होता है। यह हड्डियों तक कैल्शियम पहुंचाने में मदद करता है। आप इसे गुनगुने पानी के साथ लें या स्मूदी में डालकर पिएं।

यह भी पढ़ें- महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए इन 4 चीजों को बनाएं अपनी सच्ची सहेली, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

tofu for calcium

  • टोफू भी प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है। यह हड्डियों को नुकसान होने से बचाता है। इसे स्टिर फ्राई करके खाएं।
  • अमरनाथ के आटे में भी कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम होता है। यह ग्लूटन-फ्री होता है। इसके लड्डू, रोटी और भी कई स्नैक्स बन सकते हैं।
  • हड्डियों को मजबूत बनाने में बादाम भी मदद करता है। इसमें कैल्शियम और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो हड्डियों में इंफ्लेमेशन को कम करके न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन को बढ़ाते हैं।
  • मशरूम को डाइट में शामिल करें। इसे धूप में रखने के बाद खाने से ज्यादा फायदा हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- क्या ज्यादा नमक खाने से हड्डियां खोखली हो जाती हैं ?

 

इन 7 चीजों को डाइट में शामिल करने से हड्डियां मजबूत होंगी और शरीर में ताकत बनी रहेगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।