herzindagi
image

महिलाएं डाइट में जरूर शामिल करें मोरिंगा पाउडर, फिर देखें जबरदस्त लाभ

मिरोंगा जिस हम मुंगा, सहजन और ड्रमस्टिक के नाम से जानते हैं। यह एक चमत्कारी पौधा है। इसकी पत्तियों से बना मोरिंगा पाउडर पोषण से भरपूर होता है और महिलाओं की सेहत के लिए वरदान से कम नहीं होता है।
Editorial
Updated:- 2025-05-08, 17:52 IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारियां काफी ज्यादा बढ़ गई है और सबसे ज्यादा इसकी चपेट में महिलाएं ही आती हैं, क्योंकि महिलाओं के कंधे पर घर और बाहर दोनों का बोझ होता है। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। इसके कारण अक्सर थकान, कमजोरी, हार्मोनल संतुलन जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। ऐसे में आप एक छोटा सा उपाय अपना कर अपनी सेहत को बढ़ावा दे सकती हैं। इसके लिए आप मोरिंगा पाउडर को अपनी डाइट में शामिल करें। यह चमत्कारी पाउडर पोषण से भरपूर होता है, जो आपकी सेहत के लिए वरदान से काम नहीं है। चलिए जानते हैं आखिर महिलाओं को डाइट में मोरिंगा पाउडर क्यों शामिल करना चाहिए।

महिलाओं को डाइट में क्यों शामिल करना चाहिए मोरिंग पाउडर?

MORINGA POWDER

जिन महिलाओं को पीसीओएस की समस्या है, अनियमित पीरियड और थकान बनी रहती है। उन्हें मोरिंगा पाउडर का सेवन करना चाहिए। इसमें जिंक, आयरन और विटामिन b6 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हार्मोनल संतुलन को बेहतर बनाते हैं।

अगर आप खून की कमी से जूझ रही हैं, तो भी आपको मोरिंगा पाउडर को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो खून की कमी को दूर करके एनीमिया से लड़ने में मदद करता है।

अक्सर महिलाओं को कैल्शियम की कमी का सामना करना पड़ता है। खास करके जब महिलाएं मेनोपॉज से गुजरती हैं, तो हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में मोरिंगा पाउडर आपके बहुत काम आ सकता है। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें-गर्मियों पिएं यह हेल्दी ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और लू से भी होगा बचाव

अगर कोई महिला मां बनी है और उसे ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को नेचुरल तरीके से बढ़ना है, तो भी मोरिंगा लीफ पाउडर फायदेमंद साबित हो सकता है। मोरिंगा पाउडर एक नेचुरल ग्लैक्टोगॉग है, जो मिल्क प्रोडक्शन में मदद करता है।

डिलीवरी के बाद महिलाओं को रिकवरी की बहुत जरूरत होती है। इस दौरान सही पोषक तत्व मिले तो महिलाएं जल्दी रिकवर करती हैं। ऐसे में मोरिंगा पाउडर फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन b6 जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो न सिर्फ एनर्जी देते हैं बल्कि पोस्टपार्टम से लड़ने में भी मदद करतेहैं।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में पेठे का जूस पीने से क्या होता है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।