Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:40 AM IST
herzindagi
Voluntary Provident Fund

Voluntary Provident Fund: क्या होता है VPF? जॉब करने वालों के लिए है वरदान

VPF और EPF के बीच के अंतर: VPF आपको EPF से अलग बचत करने का मौका देता है, धारा 80C के तहत कर लाभ प्रदान करता है और इसमें जोखिम शून्य होता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 16:18 IST

जब किसी व्यक्ति का रिटायरमेंट होता है तो उसके बाद की जीवन गुजारने के लिए EPF होता है जबकि VPF का विकल्प भी हमारे पास मौजूद होता है,  दोनों ही इंवेस्टर्स के भरोसेमंद विकल्प हैं, लेकिन लोगों को वीपीएफ के बारे में भी पता ही नहीं होता है। अक्सर लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन इनके बीच का अंतर समझना आपके फ्यूचर की बचत के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड क्या है और ये कैसे ईपीएफ से अलग है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

EPF और VPF में क्या है अंतर?

VPF का मतलब है वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड। जैसा कि नाम से पता चल रहा है, इसमें आप अपनी मर्जी से इंवेस्ट कर सकते हैं और बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अगर आपको लगता है कि EPF में कटने वाला 12% हिस्सा जो कि आपके रिटायरमेंट के लिए है, आपके फ्यूचर के लिए पर्याप्त नहीं है, तो आप VPF के जरिए अपनी बचत बढ़ा सकते हैं।

vpf (2)

VPF के फायदे क्या है?

बता दें कि जब इसमें निवेश किया जाता है तो व्यक्ति को इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट मिलती है। चूंकि यह एक सरकारी योजना होती है, इसलिए इसमें जोखिम भी बेहद ही शून्य होता है। बता दें कि नौकरी बदलने पर आपका VPF पैसा भी EPF की तरह आसानी से नई कंपनी में ट्रांसफर हो जाता है।

इसे भी पढ़ें - Hybrid Mutual Fund: बाजार के उतार-चढ़ाव से डर लगता है? हाइब्रिड फंड्स हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन, निवेश से पहले जानें ये बातें

निवेश कैसे शुरू करें?

  • सबसे पहले अपनी कंपनी के HR या पेरोल विभाग से संपर्क करें।
  • अब आप उन्हें बताएं कि आप अपनी सैलरी से VPF को हिस्सा देना चाहते हैं।
  • अब एक फॉर्म को भरें और वह पैसा तय करें जो आप हर महीने अतिरिक्त निवेश करना चाहते हैं।
  • जब एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो, यह राशि हर महीने आपकी सैलरी से अपने आप कटकर आपके पीएफ खाते में जमा होने लगेगी।

funding

नोट - बता दें कि यह पैसा लंबे समय के लिए ब्लॉक हो जाता है। आप इसे आसानी से नहीं निकाल सकते। इससे अलग ध्यान रखें कि ज्यादातर कंपनियां साल में एक या दो बार ही VPF की राशि बदलने का मौका देती हैं, इसलिए सोच-समझकर राशि तय करें।

इसे भी पढ़ें - लैपटॉप खरीदने के बाद कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलती? तुरंत अपडेट करें ये सेटिंग्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।