-1770704816020.webp)
आज के समय में यदि संपत्ति बनाना चाहती हैं तो म्यूचुअल फंड निवेश एक बेहतर विकल्प है, लेकिन इंवेस्ट की शुरुआत करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके पोर्टफोलियो के लिए कौन सा विकल्प अच्छा साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप सुरक्षा और रिटर्न के बीच संतुलन बनाना चाहती हैं, तो हाइब्रिड म्यूचुअल फंड (Hybrid Mutual Fund) एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। जी हां, इन फंड्स के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हाइब्रिड म्यूचुअल फंड क्या है और ये कैसे आपके लिए फायदेमंद है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, हाइब्रिड फंड दो अलग-अलग इंवेस्ट संपत्तियों का मिश्रण होते हैं। इसमें आपके पैसे को इक्विटी और सरकारी बॉन्ड व बंधी आय वाले ऑप्शंस दोनों में निवेश किया जाता है।
-1770707229739.jpg)
जब शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आता है, तो पोर्टफोलियो का डेट हिस्सा नुकसान को कम करने में मदद करता है। वहीं, जब बाजार तेजी पर होता है, तो इक्विटी हिस्सा आपको बेहतर रिटर्न दिलाने की कोशिश करता है। चूंकि, इसमें डेट का हिस्सा शामिल होता है, इसलिए यह प्योर इक्विटी फंड के मुकाबले ज्यादा सेफ माना जाता है, हालांकि इसमें मिलने वाला रिटर्न भी मॉडर्रेट होता है।
इसे भी पढ़ें - PF Withdrawal Rules: नौकरी बदलते ही पीएफ निकालने की जल्दबाजी? रुकिए, वरना डूब जाएगा आपका बड़ा फायदा
यदि आप ऐसे इंवेस्टर्स हैं जो शेयर बाजार के जोखिम से डरते हैं, लेकिन बैंक एफडी (FD) से ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, तो यह फंड आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखें कि यहां रिटर्न एकदम से बहुत ज्यादा नहीं होते। ऐसे में आप किसी भी स्कीम में पैसा लगाने से पहले अपने एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

इसे भी पढ़ें - EPF, PPF और NPS: इंवेस्ट करने से पहले जान लें आपके लिए क्या है ज्यादा सही?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।