herzindagi
image

धनिया पत्ती के डंठल को बेकार समझने की न करें गलती, इस्तेमाल में लाने से मिल सकते हैं ये फायदे

क्या आप धनिया पत्ती के तने को बेकार समझकर फेक देते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको इसके फायदे बता रहे हैं। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-11, 11:17 IST

धनिया पत्ती का इस्तेमाल हर घर में होता है। कभी इसकी चटनी बनाई जाती है, तो कभी सब्जियों को इससे सजाया जाता है। लेकिन आपने अक्सर गौर किया होगा कि धनिया की पत्ती को तो हम बखूबी इस्तेमाल लेकिन इसके डंठल यानी तने को बेकार समझकर फेंक देता हैं। आप भी ऐसा ही करते हैं ना? जबकि हकीकत यह है कि धनिया की डंठल भी उतनी ही फायदेमंद होती है, जितनी उसकी पत्तियां। आइए जानते हैं इसके जबरदस्त लाभ Garima Chaudhary, Senior Nutritionist Cloudnine Group of Hospitals, New Delhi- East Delhi, East Delhi इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

धनिया पत्ती के डंठल इस्तेमाल करने के फायदे 

coriander leaves stem benefits

धनिया पत्तियों के डंठल का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह भोजन को पचाने में मदद करता है और पेट की दिक्कत जैसे सूजन और कब्ज से राहत दिलाता है।

इसका सेन करने से ब्लड प्यूरिफाई करने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं, जिससे आपका शरीर डिटॉक्सिफाई होता है। इससे चेहरे पर दाग-धब्बे कम हो सकते हैं।

धनिया पत्तियों के डंठल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और पोटेशियम होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार होते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में आसानी से वजन घटा सकते हैं आप, डाइट में शामिल करें ये 10 रेसिपी

coriander stem

इसमें एंटी-बैक्टीरियल और और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इससे त्वचा पर भी निखार आता है। इसके अलावा इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।

इसमें विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मददगार है। 

इसे भी पढे़ं: तेजी से कम करना है वजन, आज से ही छोड़ दीजिए ये 10 काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।