herzindagi
image

आपके लिवर को अंदर से सड़ा सकती हैं ये 4 चीजें, आज ही इन्हें अपनी थाली से कर दीजिए दूर वरना हॉस्पिटल के महंगे बिल कर देंगे आपको परेशान

अगर आप अपनी लिवर हेल्थ का ध्यान नहीं रखती हैं, तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकती हैं। गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली के कारण, लिवर को डैमेज होने में देर नहीं लगती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको बिल्कुल नहीं खाना चाहिए वरना आपका लिवर खराब हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-09-05, 21:38 IST

लिवर हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। खाने को पचाने से लेकर, शरीर को डिटॉक्स करने तक...यह कई काम करता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, पाचन खराब रहता है, शरीर में एनर्जी कम होती है और ब्लड शुगर लेवल पर भी असर होता है। ऐसे में लिवर का सही तरह से फंक्शन करना बहुत जरूरी है। लिवर हेल्थ पर खान-पान और जीवनशैली का बहुत असर होता है। हेल्दी डाइट जहां लिवर हेल्थ को सुधार सकती है। वहीं, अनहेल्दी खान-पान से लिवर पर बुरा असर होता है।

अगर खान-पान सही न हो, तो लिवर डैमेज हो सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको बिल्कुल नहीं खाना चाहिए वरना आपका लिवर खराब हो सकता है। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

प्रोसेस्ड फूड्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet kalra - Hormone Health Coach (@dt.manpreetkalra)

प्रोसेस्ड फूड्स में ट्रांस फैट, प्रिजर्वेटिव और एडिक्टिव्स समेत कई ऐसी चीजें होती हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। प्रोसेस्ड फूड्स के ज्यादा सेवन से लिवर में फैट जमा होने लगता है और सूजन आ जाती है। लंबे वक्त तक अगर आप ऐसा करती हैं, तो फैटी लिवर की दिक्कत हो सकती है और लिवर की डिटॉक्स करने की क्षमता भी कम होने लगती है।

अल्कोहल

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि शराब का सेवन, लिवर को खराब कर सकता है। एल्कोहल के सेवन से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं, लिवर डैमेज हो जाता है और फैट स्टोरेजन बढ़ने लगती है। लंबे समय तक ऐसा करने से फैटी लिवर, हेपेटाइटिस और लिवर सिरोसिस भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेगी यह चाय, 2 हफ्तों में दिख सकता है असर

रिफाइंड शुगर और शुगरी ड्रिंक्स

शुगर ड्रिंक्स में मौजूद अतिरिक्त फ्रक्टोज, लिवर फैट में बदल जाता है। इससे इंफ्लेमेशन बढ़ने लगता है। जो लोग अधिक मीठा खाते हैं या लंबे समय तक शुगर वाली ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, उन्हें नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर होने की संभावना रहती है। ऐसे में अगर आप लिवर को दुरुस्त रखना चाहती हैं, तो इनका सेवन कम कर दें।

रिफाइंड कार्ब्स

रिफाइंड कार्ब्स, ब्लड शुगर को बढ़ाते हैं और इनका असर इंसुलिन लेवल पर भी होता है। इसकी वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस और इंफ्लेमेशन बढ़ने लगता है। इसके कारण लिवर में फैट जमा होने लगता है और लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है।

 

यह भी पढ़ें- रिपोर्ट में आ गया है ग्रेड 1 फैटी लिवर, तो आज से ही पानी में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें

 

अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहती हैं, तो आज से ही इन चीजों से दूरी बना लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।