herzindagi
image

लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेगी यह चाय, 2 हफ्तों में दिख सकता है असर

Fatty Liver: लिवर कोशिकाओं में जमे हुए फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड्स की वजह से लिवर फैटी हो सकता है और यह खुद को डिटॉक्स भी नहीं कर पाता है। लिवर को डिटॉक्स करने में एक्सपर्ट की बताई यह देसी चाय मदद कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-01-21, 15:54 IST

Liver Health: आजकल लोग घर से अधिक बाहर के खाने को खाने लगे हैं। गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली के चलते, लोगों का पाचन खराब रहने लगा है और इसकी वजह से शरीर में टॉक्सिन्स भी अधिक पैदा होने लगते हैं। दरअसल, बाहर का खाना अधिक तेल, मसालों और कई ऐसी चीजों से बनता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह होते हैं और जिनसे शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इन टॉक्सिन्स का समय पर शरीर से बाहर निकलना जरूरी है वरना इनकी वजह से सेहत पर बुरा असर होता है। ये टॉक्सिन्स लिवर में भी जमा हो जाते हैं। लिवर कोशिकाओं में जमे हुए फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड्स की वजह से लिवर फैटी हो सकता है। जब लिवर में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं, लिवर खुद को और शरीर को डिटॉक्स नहीं कर पाता है, तो यह पूरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उन्हें यह मुश्किल अधिक हो सकती है। फैटी लिवर के भी अलग-अलग ग्रेड्स होते हैं। लिवर को डिटॉक्स करने में हेल्दी डाइट का अहम रोल है। यहां हम आपको कुछ खास चीजों से बनने वाली ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

फैटी लिवर के लक्षणों को कम कर सकती है यह चाय

liver detox tea at home

  • मेथी दाने में पॉलीफेनॉल्स होते हैं। यह लिवर को डैमेज से बचाने में मदद कर सकते हैं।
  • मेथी के बीज, लिवर में मौजूद अतिरिक्त फैट को घटाने में मदद करते हैं और लिवर को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। लिवर को साफ करने और फैटी लिवर को कंट्रोल करने में मेथी के बीज बहुत कारगर हैं।
  • मेथी दाना, लिवर में जमा गंदगी को बाहर निकालने के साथ ही, शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में भी मदद करता है।
  • अदरक, जिंजरॉल जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन को कम कर सकता है।
  • अदरक, लिवर के इर्द-गिर्द जमे फैट को कम करके, फैटी लिवर को कम करता है। यह लिवर में जमी गंदगी को भी साफ करता है।
  • मुलैठी, लिवर डैमेज को रिपेयर करने में और लिवर एंजाइम्स को सुधारने में मदद करती है।
  • मुलैठी, शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के लेवल को बढ़ाकर, लिवर में जमा हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है।
  • पेपरमिंट टी में मेंथॉल होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर इंफ्लेमेशन को कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर आसानी से होगा रिवर्स, रोज सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें

लिवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है यह देसी चाय

Is it good to drink ginger juice every day

सामग्री

  • अदरक- आधा इंच
  • मेथी दाना- आधा टीस्पून
  • पेपरमिंट टी- 1 टी बैग
  • मुलैठी की जड़ का पाउडर- आधा टीस्पून

विधि

  • सभी चीजों को पानी में उबालें।
  • अब इसे छान लें।
  • इसमें पेपरमिंट टी बैग डालें।
  • आपकी लिवर डिटॉक्स टी तैयार है।

 

यह भी पढ़ें- लिवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है यह हेल्दी टिक्की

 

लिवर को डिटॉक्स करने और लिवर हेल्थ को सुधारने में यह देसी चाय आपकी मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।