herzindagi
image

डियर लेडीज...टोफू खाने के ये 4 फायदे नहीं जानती होंगी आप

टोफू को पनीर का विकल्प माना जाता है, और यह बात एकदम सही भी है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि इससे सेहत को कितने फायदे मिलते हैं, महिलाओं को तो जरूर डाइट में टोफू शामिल करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-06-11, 10:26 IST

पनीर तो आप सबने ही खाया होगा, यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। लेकिन इन दिनों मार्केट में टोफू का जलवा देखने को मिल रहा है। दरअसल टोफू पनीर के ही तरह होता है, फर्क इतना होता है कि पनीर दूध से बनाया जाता है और टोफू सोयाबीन मिल्क से। यानी टोफू एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन है, इसलिए जो लोग शाकाहारी होते हैं, उन्हें ये पसंद आता है। लेकिन टोफू की खासियत सिर्फ प्रोटीन तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यह आपकी सेहत के लिए कई ऐसे कमाल के फायदे दे सकता है, जिसके बारे में शायद आप जानती भी नहीं होगी। आइए डाइट एक्सपर्ट आइना सिंघल से समझते हैं, इसके 4 छुपे हुए फायदे   

टोफू खाने के ये 4 फायदे नहीं जानती होंगी आप

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aaina Singhal | Certified Nutritionist (@nutritionscienceaainasinghal)

अगर आपको पीसीओएस या हार्मोनल असंतुलन की समस्या है, तो आपके लिए टोफू फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें नेचुरल फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं। ये शरीर में एस्ट्रोजन की तरह काम करते हैं। एंड्रोजन को संतुलित करने में मदद करता है,इससे पीरियड नियमित हो सकते हैं।चेहरे पर अनचाहे बाल और मुंहासे की समस्याएं कम हो सकती हैं।

अगर आप पाचन से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रही हैं, जैसे ब्लोटिंग या एसिडिटी, तो टोफू आपके लिए बेहतर विकल्प है। पनीर की तुलना में टोफू आसानी से पचाया जा सकता है। यह लैक्टोज फ्री है और गट फ्रेंडली है। यह उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें लैक्टोज इनटॉलरेंस है।

यह भी पढ़ें-थायराइड से परेशान महिलाएं इन 10 चीजों से कर लें दोस्ती, आसानी से रिवर्स हो सकते हैं लक्षण

tofu 5 unknown benefits

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रही हैं, तो टोफू को डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें कैलोरी कम होती है और फैट भी काम होता है।यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। प्रोटीन की वजह से आपका पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है।

एक्सपर्ट बताती हैं कि डेयरी उत्पादों को डाइट से हटने से त्वचा साफ होती है। मुंहासे कम नजर आते हैं। टोफू अंदर से आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है। यह सूजन को काम करता है।

इसके अलावा टोफू, जो सोया से बना एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन है, यह पर्या वरण के लिए भी अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें-क्‍या आपको पता है मिसकैरेज से बचने के लिए क्‍या खाना चाहिए?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।