आजकल हार्ट अटैक के मामले काफी देखने को मिल रहे हैं। इसके पीछे, स्ट्रेस, हाई बीपी, अनियमित जीवनशैली और बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने जैसे कारण हो सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है- गुड कोलेस्ट्रॉस और बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल को हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) कहा जाता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है। हाई एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल, हमारी हार्ट हेल्थ को खतरे में डाल सकता है। ऐसे में इसका कम करना बहुत जरूरी है। नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए, डाइट में बादाम, अखरोट, मूंगफली, करी पत्ते, सेब, संतरा, जामुन और कई चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही, एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है। बढ़ा हुआ बैड कोलेस्ट्रॉल, दिल तक ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली रक्त कोशिकाओं को ब्लॉक कर देता है और इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट की बताई 3 चाय, नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
अर्जुन छाल की चाय, दिल के लिए फायदेमंद होती है। यह बेस्ट आयुर्वेदिक कार्डियो टॉनिक होता है। इस चाय को पचाना आसान होता है और इससे कफ और पित्त दोष बैलेंस होता है। इससे खून भी साफ होता है। यह चाय, बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है और इससे हार्ट हेल्दी रहता है। इस चाय को पीने से ब्लड शुगर, बीपी और एसिडिटी भी कंट्रोल होती है। इस चाय को बनाने के लिए, 100 मि.ली. पानी में 100 मि.ली. दूध मिलाएं और इसमें 5 ग्राम अर्जुन छाल का पाउडर मिलाएं। इसे सोते समय पिएं या इसे सुबह-शाम खाने से एक घंटे पहले पिएं।
यह भी पढ़ें- नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेगा लहसुन, इस तरह करें इस्तेमाल
दालचीनी की चाय भी ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करती है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड्स कम होते हैं। इसका आप खाने में इस्तेमाल करें या इसकी चाय बनाकर पिएं। इसकी चाय वजन कम करने में भी मदद करती है। सोते समय इसकी चाय पीने से डाइजेशन भी सही होता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है।
ग्रीन टी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसमें कैटेचिन और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और इंफ्लेमेशन कम होता है। इसे दिन में 12 बजे से पहले पिएं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
यह भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए करें ये 2 योगासन
नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में ये 3 चाय मदद कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।