खून को साफ कर सकती हैं डाइटिशियन की बताई ये 2 चीजें, रोजाना करें डाइट में शामिल

Blood purification food: खून साफ न होने पर, त्वचा पर दाग-धब्बे समेत कई दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में ब्लड का प्यूरिफाई होना जरूरी है। डाइटिशियन की बताई ये 2 चीजें, खून साफ करने में मदद कर सकती हैं।
image

दिल से लेकर किडनी और लिवर तक, हमारे शरीर के लगभग सभी ऑर्गन्स को सही से काम करने के लिए, खून की बहुत जरूरत होती है। खून, शरीर के सभी ऑर्गन्स तक, न्यूट्रिशन को पहुंचाने का काम करता है। जब किडनी और लिवल सही तरह से खून को फिल्टर नहीं कर पाते हैं, तो इसकी वजह से खून में अशुद्ध होने लगता है। खून में इम्पयूरिटी जमा होने पर, स्किन एलर्जी हो सकती है। वहीं, त्वचा पर एक्ने और दाने भी हो सकते हैं। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करने और खून को साफ करने वाली चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी है। यहां हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो खून को साफ करने में मदद कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशिस्ट हैं।

अदरक और नींबूginger for blood purification

  • अदरक और नींबू का रस, खून को साफ करने में मदद करता है। अदरक न केवल, खून को पतला कर सकती है बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करती है।
  • नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी अदरक फायदेमंद है। अदरक को पीसकर इसमें कुछ बूंदे नींबू का रस मिलाकर, इसे सुबह डाइट में शामिल करें।
  • अदरक में खून साफ करने का गुण भी होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और इससे ब्लड फ्लो में भी सुधार होता है।
  • नींबू का रस, शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़े-ंदादी मां की बताई इन 3 चीजों को रोज खाएं, खून की कमी होगी दूर

संतरा

orange for skin health

  • संतरा, विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह न केवल इम्यूनिटी को मजबूत करता है बल्कि इससे शरीर डिटॉक्स होता है।
  • खून को साफ करने में भी संतरा मदद कर सकता है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। अगर आप रोजाना संतरे को डाइट में शामिल करेंगी, तो इससे चेहरे पर भी निखार आता है।
  • इसमें मौजूद विटामिन-सी, खून को साफ करने के लिए भी बहुत जरूरी है। इसे डाइट में शामिल करने से इंफेक्शन से भी बचाव होता है।
  • संतरा, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और डाइजेशन को सुधारने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

यह भी पढ़ें- 2 हफ्तों में बढ़ सकता है शरीर में खून, इन 3 घरेलू नुस्खों की लें मदद

खून साफ करने में ये 2 चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP