herzindagi
image

किडनी को अंदर से साफ कर सकती हैं ये 2 चीजें, रोजाना करें डाइट में शामिल

किडनी शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती है। ऐसे में किडनी में किसी भी तरह की गंदगी जमा होने पर, इसके कामकाज में मुश्किल आ सकती है। एक्सपर्ट की बताई इन 2 चीजों को डाइट में शामिल करने से किडनी हेल्थ में सुधार हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-02-04, 13:07 IST

किडनी हमारे शरीर के जरूरी अंगों में से एक है। सेहतमंद रहने के लिए, किडनी का सही से फंक्शन करना जरूरी है। किडनी न केवल हमारे खून की साफ करती है बल्कि इसका काम, शरीर में बेकार लक्विड और जहरीले पदार्थों को बाहर निकालना भी है। जब किडनी शरीर को डिटॉक्स नहीं कर पाती है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और इसका सीधा असर, हमारी सेहत पर होता है। शरीर में टॉक्सिन्स जमा होन पर, शरीर बीमारियों का घर बन सकता है। ऐसे में किडनी का सही तरह से काम करना जरूरी है। किडनियों के कामकाज को सही करने के लिए, किडनी की सफाई भी जरूरी है। किडनी को साफ करने में कई फूड्स मदद करते हैं और किडनी के कामकाज को बेहतर बनाते हैं। यहां हम आपको 2 ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो किडनी हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

खीरा

cucumber for dehyrdration

  • खीरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह किडनी हेल्थ के लिए फायदेमंद है। खीरा, शरीर को हाइड्रेट रखता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • खीरे को डाइट में शामिल करने से, किडनी के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
  • खीरा, पानी से भरपूर होता है और रोजाना इसे डाइट में शामिल करने से किडनी के कामकाज में मदद मिल सकती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि खीरा खाने से किडनी स्टोन में भी फायदा होता है।

यह भी पढ़ें- किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कितना पानी पीना चाहिए?

नींबू

lemon for body detox

  • किडनी को साफ करने में नींबू मदद कर सकता है। नींबू, विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • नींबू एसिडिक होता है। यह यूरिन में साइट्रेट के लेवल को बढ़ाता है। इससे किडनी में स्टोन बनने से बचाव होता है। नींबू, खून को फिल्टर करने में भी मदद करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।
  • किडनी की सफाई के के लिए, आप रोजाना नींबू के रस को डाइट में शामिल कर सकती हैं।
  • नींबू, डाइजेशन को दुरुस्त करने का भी काम करता है और लिवर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

 

यह भी पढ़ें- किडनी को सेहतमंद रखने के लिए ये 9 टिप्स आएंगी आपके काम


किडनी की अंदर से सफाई करने में ये दोनों चीजें मदद कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।