herzindagi
Malaysian Papparoti Bun article

मलेशियन पप्पा के bun में ऐसा क्या है खास जो दुनिया बन चुकी है इसके स्वाद की दीवानी

दुनिया के 18 देशों में Pappa Roti के नाम से मशहूर मलेशियन फूड का स्वाद दुनियाभर में लोगों को पसंद आ रहा है। खासकर पप्पा रोटी में जिस तरह के खास bun बनाये जाते हैं उनका स्वाद आपको और कहीं नहीं मिलेगा। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-05-09, 19:27 IST

दुनिया के 18 देशों में Pappa Roti के नाम से मशहूर मलेशियन फूड का स्वाद दुनियाभर में लोगों को पसंद आ रहा है। खासकर पप्पा रोटी में जिस तरह के खास bun बनाये जाते हैं उनका स्वाद आपको और कहीं नहीं मिलेगा। 

Food festival में मेरी मुलाकात अंकित से हुई और उनसे बात करने के बाद मुझे ये जानने का मौका मिला कि उनके यहां जो bun मिलते हैं उनकी खासियत क्या है। 

वैसे आपने आजतक कई तरह के bun, burger खाएं होंगें लेकिन इन bun का स्वाद वाकई काफी खास और अलग था। इन buns के sweet and savory स्वाद को आपने अगर एक बार टेस्ट कर लिया तो इसके बाद आपको और किसी भी bun का स्वाद पसंद नहीं आएगा। 

इंडिया में Pappa Roti रेस्टोरेंट की दिल्ली ब्रांच के मालिक विक्रम महाजन और मेहुल गुप्ता ने हमें बताया कि उनका रेस्टोरेंट गुड़गांव के साइबर हब में है और लोगों को इसका स्वाद इतना पसंद है कि वो इसे खाने के लिए दिल्ली और NCR के हर कोने से आते हैं। 

मलेशिया से आता है bun का dough

Malaysian Papparoti Bun dough

इन buns को रेस्टोरेंट में नहीं बनाया जाता। इन्हें बनाने के लिए जिस dough का इस्तेमाल होता है वो खासतौर पर मलेशिया से आते हैं। इसे बनाने की एक exclusive technic है जिससे इसे इंडिया में तैयार किया जाता है। मलेशिया से आने वाले dough से bun बनाने में उन्हें 6-7 घंटे का समय लगता है।

Read more: Restaurant hacks: रेस्टोरेंट में कम पैसे में चाहिए ज्यादा फायदा तो अजमाएं ये 7 tips

Caramel mix topping लगाकर bun को करते हैं bake 

जब raw bun तैयार होता है तो शेफ इस पर caramel mix topping करते हैं। आप इस फोटो में देख सकते हैं कि कैसे raw bun के ऊपर कोन से टॉपिंग की जा रही है। 

Bun पर topping करने के बाद इसे ओवन में bake करने के लिए रखा जाता है। बन को तैयार होने में कम से कम 3-5 मिनट का समय लगता है। और फिर वो खाने के लिए तैयार हो जाता है।

Malaysian Papparoti Bun bake

Father of all buns के नाम से मशहूर ये bun आपको यूं ही खाने के लिए नहीं दिया जाता इस पर आपकी पसंद से topping की जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद आप यहां जाकर इस bun को खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगी। 

 

अब आप अगली बार जब भी bun खाने के बारे में सोचें तो एक बार आप Pappa Roti के इस bun के बारे में जरूर सोचिएगा। 

वैसे आपको ये भी बता दें कि यहां पर आपको खास कॉफी भी सर्व की जाती है। इस कॉफी के beans ऑस्ट्रेलिया से मंगवाये गए हैं। कॉफी बनाने से पहले ये फ्रेश coffee beans को मशीन से क्रश करते हैं और फिर अपनी कॉफी मशीन में इसे दूध में मिलाकर तैयार करते हैं। 

कॉफी का स्वाद ही नहीं बल्कि इसका aroma भी आपको एक बार पीने के बाद हमेशा याद रहेगा। विक्रम ने हमे बताया कि Pappa Roti की इंडिया में दो ब्रांच हैं और जल्द ही एक और नई ब्रांच खुलने वाली है। तो आप अपने मलेशियन स्वाद को बनाए रखने के लिए इस खास bun को एक बार जरूर taste करिएगा।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।