Lakhota lake and palace jamnagar in gujarat: देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल मुकेश अंबानी से सम्बंधित कुछ भी खबरें वायरल होती हैं, तो पूरा हिंदुस्तान जानना चाहता है। आने वाले कुछ दिनों में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की होने वाली प्री वेडिंग फोटोशूट की खबरें हर मीडिया चैनल पर चल रही हैं।
खबरों के मुताबिक अनंत अंबानी की प्री वेडिंग फोटोशूट गुजरात के जामनगर में होने वाली है। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि प्री वेडिंग फोटोशूट जामनगर में स्थित लखोटा झील एंड पैलेस में हो सकती है।
इस आर्टिकल में हम आपको लखोटा झील एंड पैलेस के बारे में ही बताने जा रहे हैं। इस जगह को आप भी एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहेंगे।
जामनगर गुजरात का एक प्रमुख जिला है। यह जिला राज्य के कच्छ की खाड़ी के दक्षिण में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक शहर है। जामनगर को गुजरात का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केन्द्र भी माना जाता है। जामनगर का तटीय इलाकों के लिए भी फेमस है।
जामनगर में कई शासकों का राज भी रहा है। कहा जाता है कि जामनगर के पहले राजा जाम रावलजी जडेजा थे। इसके अलावा महाराजा दिग्विजय सिंह जी जडेजा और जाम रणमलजी ने भी इस शहर पर राज किया था।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Travel: मालदीव का अद्भुत नजारा अब आपको राजस्थान के किशनगढ़ में देखा दिखाई, आप भी पहुंचें
गुजरात के जामनगर में स्थित लखोटा झील एक अद्भुत जगह होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक जगह भी है। इस खूबसूरत झील को एक्सप्लोर करने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
कहा जाता है कि लखोटा झील का निर्माण जाम रणमलजी द्वितीय द्वारा करीब 1820 से 1852 के बीच कराया गया था। यह गुजरात की सबसे लंबी झील भी कहलाती है। झील के चारों ओर खूबसूरत मंडप, बुर्ज और विश्राम स्थल बनाए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लखोटा झील को रणमल झील के नाम से भी जाना जाता है। (गुजरात में घूमने की बेस्ट जगहें)
लखोटा पैलेस जामनगर के साथ-साथ पूरे गुजरात के लिए एक प्रसिद्धपर्यटन स्थल है। झील के बीचों-बीच स्थित यह पैलेस हर दिन हजारों देशी-विदेशी लोगों को आकर्षित करता है।
कहा जाता है कि करीब 19वीं शताब्दी के मध्य में नवानगर के महाराजा ने खूबसूरत लखोटा पैलेस का निर्माण करवाया था। इस पैलेस में एक संग्रहालय भी मौजूद है, जिसमें 9वीं से 18वीं शताब्दी तक के कई चीजों को देखा जा सकता है। कहा जाता है कि लखोटा पैलेस में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते रहते हैं। (गुजरात से जुड़े कुछ बेहद दिलचस्प फैक्ट्स)
जामनगर में ऐसी कई बेहतरीन और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-
जामनगर में लखोटा झील एंड पैलेस के बाद सबसे अधिक सैलानी मरीन नेशनल पार्क को ही देखने के लिए पहुंचते हैं। करीब 458 वर्ग किलोमीटर में मौजूद यह देश का पहला मरीन पार्क है। इस खूबसूरत पार्क को प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है।
इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh Travel: आंध्र प्रदेश और ओडिशा की खूबसूरती में चार चांद लगाती है यह अद्भुत जगह
बेचटेल बीच जामनगर का एक चर्चित जगह है। यहां कई लोग सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। सफेद रेत और समुद्र के नीले पानी आपका मन मोह लेंगे। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-localguidesconnect.com,lakhotalake
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।