Why Sirpur Chhattisgarh Is So Famous: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश राज्य से अलग होकर 01 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया। मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद यह देश का 26वां राज्य बना।
छत्तीसगढ़ विद्युत तथा स्टील के उत्पादन के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध राज्य माना जाता है। इस राज्य में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
छत्तीसगढ़ में मौजूद सिरपुर एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इस ऐतिहासिक शहर में ऐसी कई शानदार और अद्भुत स्थल है, जहां घूमना कई लोगों का सपना हो सकता है। आइए सिरपुर की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानते हैं।
सिरपुर छत्तीसगढ़ का एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है। इस शहर को कई लोग शिरपुर के नाम से भी जानते हैं। इस खूबसूरत शहर को पुरातात्विक स्मारकों, समृद्ध पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।
सिरपुर के बारे में कहा जाता है कि इस शहर का निर्माण करीब 5वीं शताब्दी के आसपास निर्माण किया गया था और 6वीं-12वीं शताब्दी के बाद यहां कई मंदिर, इमारत और भवन का निर्माण किया गया था। यहां कई बौद्ध तीर्थस्थल भी है। यहां स्थित कुछ प्राचीन मंदिर, भवन और स्तूप को देखने के बाद हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़े: Gateway Of Bhutan: भूटान का प्रवेश द्वार है बंगाल की ये जगह, खूबसूरती देख कायल हो जाएंगे
सिरपुर में स्थित किसी चर्चित और प्राचीन स्थल पर घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले लक्ष्मण मंदिर ही पहुंचते हैं। यह शहर का मुख्य मंदिर माना जाता है, जो हर महीने हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है।
लाला ईटों से निर्मित लक्ष्मण मंदिर का इतिहास 6 वीं-12 वीं शताब्दी के बीच का बताया जाता है। इस मंदिर की दीवारों पर मौजूद वास्तुकला सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करती है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां शहर की रक्षा भी करता है।
सिरपुर में मौजूद अनगिनत ऐतिहासिक मंदिर, स्मारक और इमारतों में शामिल स्वास्तिक विहार एक बौद्ध स्थल है। यह विहार इस शहर में मौजूद सबसे प्राचीन बौद्ध स्थलों से एक माना जाता है।
स्वास्तिक विहार के बारे में कहा जाता है कि किसी जमाने में स्वास्तिक विहार बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करता था। यहां आप प्राचीन बौद्ध वास्तुकला की खूबसूरती को करीब से देख सकते हैं।
सिरपुर की खूबसूरती का जिक्र होता है, तो महानदी नदी का जिक्र जरूर होता है। सिरपुर के किनारे बहने वाली महानदी नदी के किनारे-किनारे कई प्राचीन मंदिर, इमारत और भवन मौजूद हैं।
महानंदी नदी के किनारे आप सुकून का पल बिता सकते हैं। नदी के आसपास की हरियाली के बीच आप यादगार बिता सकते हैं। यहां आप मछली पकड़ने का मजेदार आनंद भी उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@wikimedia, neetolemitra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।