Gujarat Hidden Places: गुजरात के इस आइलैंड की खूबसूरती देख आप भी झूम उठेंगे, जल्दी से ट्रिप प्लान करें

Gujarat Travel: अगर आप भी गुजरात की असल खूबसूरती से रूबरू होना चाहते हैं, तो आपको एक बार इस आइलैंड को एक्सप्लोर करने पहुंच जाना चाहिए। खूबसूरती देख झूम उठेंगे।
image

Gujarat Best Hidden Places: देश के पश्चिमी भाग में स्थित गुजरात एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। यह राज्य अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और सुंदर परिदृश्यों के लिए देश से लेकर विदेश में प्रसिद्ध है।

गुजरात को देश का एक खूबसूरत पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। इस राज्य में स्थित रन ऑफ कच्छ, सोमनाथ, गिर नेशनल पार्क, पोरबंदर, जूनागढ़, सापुतारा हिल स्टेशन और स्टैचू ऑफ यूनिटी को देखने हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।

गुजरात में ऐसी अन्य और भी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को ही मालूम होगा। गुजरात में स्थित पिरोटन आइलैंड भी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको पिरोटन द्वीप यानी आइलैंड की खासियत और इसके आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

पिरोटन आइलैंड गुजरात में कहां है? (Where Is Pirotan Island In Gujarat)

Where Is Pirotan Island In Gujarat

पिरोटन आइलैंड की खासियत जानने से पहले आपको यह बता दें कि यह खूबसूरत द्वीप गुजरात के जामनगर जिले में स्थित है, जो मुख्य शहर से करीब 17 किमी दूर है। जामनगर, अरब सागर के तट पर स्थित एक खूबसूरत और प्रमुख शहर माना जाता है।

आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि पिरोटन आइलैंड गुजरात की राजधानी गांधीनगर से करीब 328 किमी दूर है। इसके अलावा, यह जामनगर राजकोट से करीब 90 किमी, मोरबी से करीब 102 और द्वारका से करीब 140 किमी की दूरी पर स्थित है।

इसे भी पढ़ें:Nanded Maharashtra: एक दिन की ट्रिप में नांदेड के आसपास की इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

पिरोटन आइलैंड की खासियत (Why Pirotan Island Is So Famous)

Why Pirotan Island Is So Famous

पिरोटन आइलैंड की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे गुजरात का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। इस आइलैंड के बारे में कहा जाता है कि यह अरब सागर के मरीन नेशनल पार्क में एक द्वीप है, हर दिन अपनी तरफ पर्यटकों को आकर्षित करता है।

पिरोटन आइलैंड को करीब 3 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस आइलैंड को मैंग्रोव और कम ज्वार वाले समुद्र तटों के लिए भी जाना जाता है। यहां से अरब सागर की हसीन लहरों को करीब से देखा जा सकता है। इस आइलैंड को प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है। आपको बता दें कि मरीन नेशनल पार्क करीब 42 द्वीपों का समूह माना जाता है।

पिरोटन आइलैंड पर्यटकों के लिए क्यों खास है? (Why Pirotan Island Is For Travel)

Why Pirotan Island Is For Travel

पर्यटकों के लिए पिरोटन आइलैंड एक खूबसूरत और मनमोहक पर्यटक स्थल माना जाता है। इस खूबसूरत आइलैंड को एक रोमांटिक डेस्टिनेशन भी माना जाता है। इसलिए यहां सबसे अधिक कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं।

पिरोटन आइलैंड, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मनमोहक और लुभावने दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। पिरोटन आइलैंड को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग भी माना जाता है।

पिरोटन आइलैंड के आसपास घूमने की जगहें (Places Near Pirotan Island)

पिरोटन आइलैंड के आसपास में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-

खिजड़िया बर्ड सैंक्चुअरी (Khijadia Bird Sanctuary)

Places Near Pirotan Island

पिरोटन आइलैंड के में स्थित किसी शानदार जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले खिजड़िया बर्ड सैंक्चुअरी ही पहुंचते हैं। अरब सागर ते तट पर स्थित खिजड़िया बर्ड सैंक्चुअरी पक्षी और प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:Places Around Bhind: मध्य प्रदेश के भिंड के आसपास में स्थित हैं कई शानदार जगहें, वीकेंड में बनाएं ट्रिप

बालाचडी बीच (Balachadi Beach)

पिरोटन आइलैंड से कुछ ही दूरी पर स्थित बालाचडी एक खूबसूरत और लोकप्रिय बीच है। इस बीच के किनारे टहलने और घूमने के लिए गुजरात के लगभग हर शहर से पर्यटक पहुंचते हैं। यह बीच अपनी खूबसूरती के साथ-साथ साफ-सफाई के लिए भी जाना जाता है। बालाचडी बीच के अलावा, आप रोज़ी बीच और नारारा बीच को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected],officialtravelcasters/insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP