हर कपल वेडिंग एनिवर्सरी को रोमांटिक जगहों पर एक या दो दिन बिताना चाहता है। लेकिन इसके लिए इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अलग-अलग राज्यों की यात्रा करनी होगी। कम बजट में ट्रिप प्लान करने के लिए आपको आसपास की ही जगहों पर घूमने का प्लान बनाना चाहए। अगर आप नोएडा से अपने पार्टनर के साथ वेडिंग एनिवर्सरी को यादगार बनाना है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जहां आप 15 हजार में ट्रिप पूरा कर लेंगे।
नोएडा के पास रोमांटिक जगहें (Romantic Places Near Noida)
मोरनी हिल्स- मात्र 15 हजार में नोएडा से ट्रिप प्लान करना है, तो आपको मोरनी हिल्स जाना चाहिए। यह हरियाणा के पंचकूला में स्थित है। इसे हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन माना जाता है। आप इसे एक ऑफबीट जगह भी मान सकते हैं।
- नोएडा से मोरनी हिल्स की दूरी 288.7 किमी है।
- समय- यहां पहुंचने में आपको मात्र 5 से 6 घंटे का समय लगेगा।
- कितने दिन का ट्रिप करें- कपल्स यहां 2 से 3 दिन का ट्रिप मात्र 15 हजार में आसानी से पूरा कर सकते हैं।
नैनीताल
नोएडा वालों के लिए नैनीताल भी बेस्ट रोमांटिक जगहों में से एक है। हर साल लाखों कपल्स यहां घूमने जा सकते हैं। यहां बोटिंग से लेकर कई गतिविधियों का लुत्फ उठाया जा सकता है।
- नोएडा से नैनीताल की दूरी 285.4 किमी है।
- समय- यहां पहुंचने में आपको मात्र 5 से 6 घंटे का समय लगेगा।
- कितने दिन का ट्रिप करें- मात्र 15 हजार में आसानी से ट्रिप पूरा किया जा सकता है।
शिमला
अगर भारत में रोमांटिक ट्रिप की बात हो रही है, तो इसमें शिमला का नाम जरूर लिया जाएगा। नोएडा वालों को यह जगह पसंद आएगी। बजट अनुकूल यात्रा के लिए नोएडा से शिमला जा सकते हैं ।
- नोएडा से शिमला की दूरी 373.4 किमी किमी है।
- समय- यहां पहुंचने में आपको मात्र 8 से 9 घंटे का समय लगेगा।
- कितने दिन का ट्रिप करें- मात्र 15 हजार में आसानी से ट्रिप पूरा किया जा सकता है, लेकिन आपको यहां पहुंचने में समय ज्यादा लगेगा। आप कोशिश करें कि रात में ट्रैवल करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों